सेक्ससुख को कम कर रहा है आपका मोटापा, इन पॉजीशन्स की मदद से दूर करें यह परेशानी

By: Ankur Thu, 07 Mar 2019 2:37:53

सेक्ससुख को कम कर रहा है आपका मोटापा, इन पॉजीशन्स की मदद से दूर करें यह परेशानी

सेक्स का सुख सभी लेना चाहते है और अपने सामर्थ्य के अनुसार लेते भी हैं। लेकिन सेक्स में सबसे ज्यादा समस्या आती है मोटे लोगों को जो अपने मोटापे के कारण सेक्स की कई पोजीशन नहीं अपना पाते हैं और सेक्ससुख में कमी आती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसी सेक्स पोजीशन लेकर आए हैं जो आपको मोटा होने पर भी सेक्स का पूरा सुख देगी। तो आइये जानते है इन पोजीशन के बारे में।

* रिवर्स काउगर्ल

रिवर्स काउगर्ल उन जोड़ों के लिए भी बहुत अच्छा काम करती है जिनके पुरुष साथी का पेट बड़ा होता है। यह सेक्स पोजिशन का उपयोग करने पर पुरुष साथी का बढ़ा हुआ पेट उनकी सेक्स क्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं बनता है। इसके साथ ही इस सेक्स पोजिशन में पुरुष साथी को पुशअप करने की आवश्यकता भी नहीं होती है। इस तरह से मोटे पुरुष भी सामान्य लोगों की तरह ही सेक्स का आनंद उठा सकते हैं।

position for fat couple

* संशोधित मिशनरी

सेक्स विशेषज्ञों के अनुसार क्लासिक मिशनरी स्थिति में कुछ सामान्य से बदलाव अधिक वजन वाले लोगों के लिए बेहतर सेक्स पोजिशन हो सकती है। मोटे पुरुषो के लिए यह पोजीशन काफी असरदार है उनके अनुसार यदि किसी साथी का वजन अधिक है तो सबसे अच्छी यौन स्थिति के लिए सामान्य मिशनरी स्थिति में संशोधन है। मिशनरी सेक्स की सामान्य स्थिति में पुरुष साथी महिला के ऊपर से पुश करता है लेकिन संशोधन के रूप में पुरुष साथी महिला के ऊपर आकर अपने पैरों को मोड़ लेते हैं। जिससे उनका अधिकांश वजन महिला के ऊपर न हो कर बिस्तर में होता है। इसके साथ ही पुरुष महिला के ऊपर होते हुए अपने हाथों की कोहिनी को विस्तर के ऊपर रख कर अपने आप को संतुलित कर सकते हैं। इस दौरान महिला या पुरुष के पेट के आकार के अनुसार पुरुष साथी अपने पैर के घुटनों को मोड़कर अपने शरीर को संतुलित कर सकते हैं। इस तरह से मोटे लोग भी अपने सेक्स को नया रूप दे सकते हैं और यौन सुख प्राप्त कर सकते हैं।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com