न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नोएडा में ट्रैफिक उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, 10,000 से अधिक चालान, 36 वाहन जब्त

नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की, 10,000 से अधिक चालान और 36 वाहन जब्त। जागरूकता अभियान के तहत हेलमेट, तीन सवारी, ड्रिंक-ड्राइव और एनजीटी उल्लंघन पर सख्त कदम उठाए गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 8:53:59

नोएडा में ट्रैफिक उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई, 10,000 से अधिक चालान, 36 वाहन जब्त

नोएडा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा यातायात माह के दौरान जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद कई लोग लापरवाही बरत रहे हैं। विशेष रूप से तीन सवारियों के साथ वाहन चलाने और नंबर प्लेट पर जातिसूचक लगाने वालों को पुलिस ने शनिवार को सख्ती से पकड़ा। इस अभियान में कुल 36 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 10,000 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही, पुलिस ने जनता को यातायात नियमों के प्रति सचेत भी किया।

यातायात माह के तहत पुलिस ने लोगों को नियमों की जानकारी देने के साथ सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित की। नियम तोड़ने वालों को केवल चेतावनी नहीं दी गई, बल्कि चालान और वाहन जब्ती जैसी कार्रवाई भी की गई। डीसीपी यातायात प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान मैनुअल तरीके से 4,838 और ISTMS कैमरों के जरिए 5,567 वाहनों के चालान किए गए।

कड़े कदम उठाते हुए, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 36 वाहनों को सीज किया गया। इनमें शामिल थे: बिना हेलमेट चलाने वाले 4,893, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वाले 356, ड्रिंक-ड्राइव के 15 और एनजीटी नियमों का उल्लंघन करने वाले 490 वाहन।

यातायात निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि सेक्टर 76 मेट्रो स्टेशन, मोरना बस डिपो, निठारी मार्ग और सेक्टर 29 मार्ग पर प्रचार-प्रसार वाहन तैनात किए गए। इन वाहनों पर लगी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से जनता को ट्रैफिक नियम, संकेत, गोल्डन आवर्स और राहवीर योजना की जानकारी दी गई। इसके अलावा, सेक्टर 108 स्थित पुलिस आयुक्त सभागार में टीम ने लोगों को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) के बारे में जागरूक किया और प्रशिक्षण भी प्रदान किया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप