न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लखनऊ से अयोध्या तक ठंड का प्रचंड प्रहार, 25 जिलों में कोल्ड-डे घोषित; जानिए आपके शहर का ताजा हाल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। लखनऊ से अयोध्या तक 25 जिलों में कोल्ड-डे घोषित, घना कोहरा और ठंडी हवाओं से जनजीवन प्रभावित। जानिए अपने जिले का ताज़ा मौसम अपडेट।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 8:35:50

लखनऊ से अयोध्या तक ठंड का प्रचंड प्रहार, 25 जिलों में कोल्ड-डे घोषित; जानिए आपके शहर का ताजा हाल

उत्तर प्रदेश इन दिनों भीषण ठंड, घने कोहरे और बर्फीली हवाओं की चपेट में है। सर्द मौसम ने आम जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके चलते कई इलाकों में शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 8 जनवरी को भी राज्य के 25 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दो दिनों तक कोहरे की घनी परत प्रदेश के मौसम को प्रभावित करती रहेगी। इस दौरान दिन का तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन इसके तुरंत बाद फिर 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम ही रहने का अनुमान है, जिससे रात और सुबह की ठंड और ज्यादा बढ़ेगी।

आज भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, झांसी सहित कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ से लेकर अयोध्या और वाराणसी तक शीत दिवस का अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चलेंगी और दृश्यता बेहद कम रह सकती है।

इन 25 जिलों में कोल्ड-डे की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर, अमेठी, गोंडा, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी और चंदौली में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

इसके अलावा सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बुलंदशहर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के सबसे ठंडे जिले कौन से?

प्रदेश में अयोध्या और आजमगढ़ सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गोरखपुर, चुर्क और अलीगढ़ में भी तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सर्द मौसम के कारण लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों की शीतकालीन छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। सुबह और शाम के समय लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। दिन में कभी-कभार धूप निकलती जरूर है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण उसका असर भी बेअसर साबित हो रहा है। गलन से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
जान पर बन आई थी, खुद घायल हुए फिर भी बचा ली सैकड़ों यात्रियों की जिंदगी; जानिए अब कैसे हैं स्मित मच्छार
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
चाकू से हमला हुआ, फिर भी विमान बचाने में जुटे रहे स्मित मच्छार; पीएम मोदी बोले- भारत को तुम पर गर्व है
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
अक्टूबर 2026 में इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के बन रहे योग
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल