न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, पारा 5 डिग्री तक लुढ़कने के आसार; यूपी-दिल्ली से बिहार तक अलर्ट

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। तापमान 5 डिग्री तक गिरने के आसार हैं। यूपी, दिल्ली, बिहार समेत कई राज्यों में कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 8:32:09

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर, पारा 5 डिग्री तक लुढ़कने के आसार; यूपी-दिल्ली से बिहार तक अलर्ट

उत्तर भारत इस समय भीषण ठंड और शीतलहर की गिरफ्त में है। कई राज्यों में सर्द हवाओं ने लोगों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक ठंड से राहत के कोई संकेत नहीं हैं और शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है। राजस्थान के कई इलाकों में कंपकंपा देने वाली ठंड दर्ज की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड के हिस्सों में भी शीतलहर का असर साफ नजर आ रहा है।

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड के कुछ क्षेत्रों में तापमान शून्य से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के दायरे में बना हुआ है। यूपी, पंजाब और राजस्थान के कुछ इलाकों में घने कोहरे के कारण दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम रह गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर करीब 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसे देखते हुए कोल्ड डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी येलो अलर्ट लागू किया गया है। सुबह और देर रात के समय कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है, जिससे आम लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं से बढ़ी परेशानी

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है। पिछले कुछ दिनों से राज्य के अधिकतर जिलों में सर्द और तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के करीब 25 शहरों में आज भी शीतलहर का प्रकोप जारी रह सकता है। लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर, चित्रकूट समेत कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आ सकती है।

बुधवार को लखनऊ में दिन के समय सूरज की हल्की झलक जरूर दिखी, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते गलन कम नहीं हुई। दिन का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि गुरुवार को शहर में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है और कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है।

बिहार में पाले का खतरा

बिहार में भी ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा और पाला पड़ने की भी आशंका है। इसके चलते ठिठुरन और गलन का असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं और तराई क्षेत्रों के प्रभाव से बिहार में मौसम और ज्यादा सर्द होता जा रहा है। विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह पटना, गया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सहरसा सहित कई जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर चांदी ₹4,500 और सोना ₹1,300 तक टूटा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की साजिश में महिला की एंट्री, मुख्य आरोपी का परिवार भी जांच के घेरे में
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
लखनऊ से बरेली तक सड़क पर उतरेगी बीजेपी, 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान से चुनावी तैयारी तेज
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
सुरक्षा के नाम पर पड़ोसी की जासूसी नहीं चलेगी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ की CCTV की सीमा
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
जेलों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार की नई तैयारी, हथियारों के साथ जवानों की ट्रेनिंग पर भी जोर
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
तुषार कपूर को 5 करोड़ रुपये की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर आया फोन
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल