न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में कसता जा रहा है ठंड का शिकंजा, कोहरे की चादर तले लिपटे शहर, अगले 48 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण

राजस्थान में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन प्रभावित किया है। जयपुर समेत कई जिलों में शीत दिवस और शीत लहर का अलर्ट जारी, अगले 48 घंटे मौसम के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहेंगे।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Thu, 08 Jan 2026 1:21:03

राजस्थान में  कसता जा रहा है ठंड का शिकंजा, कोहरे की चादर तले लिपटे शहर, अगले 48 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण

राजस्थान के अधिकांश इलाकों में सर्दी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। बुधवार सुबह की शुरुआत कई जिलों में घने कोहरे के साथ हुई, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा, शीत लहर और शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई। राजधानी जयपुर भी इससे अछूती नहीं रही। लगातार दूसरे दिन सुबह के समय जयपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई। कई जगह हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी लगभग शून्य तक पहुंच गई, जिसका सीधा असर सड़क यातायात और रोजमर्रा की गतिविधियों पर पड़ा। मौसम विभाग ने चेताया है कि आने वाले 48 घंटों में राज्य के पूर्वी हिस्सों में ठंड और ज्यादा असर दिखा सकती है और दिन बेहद ठंडे रह सकते हैं।

सीकर में कंपकंपाने वाली सर्दी का असर कायम

तापमान के आंकड़े भी ठंड की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान के मामले में सीकर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 4.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इसके अलावा सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री, सीकर में 4.9 डिग्री, फलोदी में 5.8 डिग्री, अजमेर में 5.9 डिग्री, अलवर में 6.1 डिग्री तथा गंगानगर और चूरू में 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है।

चार जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस का अलर्ट

राजधानी जयपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए बूंदी, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर जिलों में शीत दिवस रहने और घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इन क्षेत्रों में सुबह और देर रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या होता है शीत दिवस

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जब किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया जाता है, तब उसे शीत दिवस घोषित किया जाता है। ऐसे हालात में दिनभर ठंड का असर बना रहता है और धूप की कमी के कारण ठिठुरन ज्यादा महसूस होती है।

आने वाले दिनों में भी राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते तक राज्य में मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि, सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा और ठंडे दिन दर्ज किए जाने की संभावना है। इसे देखते हुए ऑरेंज फॉग अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, अगले 5 से 7 दिनों के दौरान उत्तर और पूर्वी भारत में भी सुबह के वक्त घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 3 से 5 दिनों तक शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ सकता है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड से बचाव के जरूरी उपाय अपनाने की सलाह दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी