Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सैयारा’ की लहर के बीच भी चला हॉलीवुड का जादू, ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ ने पहले दिन बेचे इतने टिकट, ‘सुपरमैन’ को दे सकती है टक्कर

इस हॉलीवुड फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन – पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 50,000 टिकटें बुक कर ली हैं। यह आंकड़ा उस धारणा को गलत साबित करता है कि फिल्म को भारत में ज्यादा प्रचार या रुचि नहीं मिल रही थी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 7:52:56

‘सैयारा’ की लहर के बीच भी चला हॉलीवुड का जादू, ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ ने पहले दिन बेचे इतने टिकट, ‘सुपरमैन’ को दे सकती है टक्कर

हॉलीवुड की चर्चित सुपरहीरो फिल्म ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ ने भारत में अपने पहले दिन ही जबरदस्त शुरुआत की है। जहां एक ओर यशराज फिल्म्स की ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है, वहीं इस हॉलीवुड फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स चेन – पीवीआर, आईनॉक्स और सिनेपोलिस में लगभग 50,000 टिकटें बुक कर ली हैं। यह आंकड़ा उस धारणा को गलत साबित करता है कि फिल्म को भारत में ज्यादा प्रचार या रुचि नहीं मिल रही थी।

फिल्म की एडवांस बुकिंग के ये आंकड़े गुरुवार रात तक के हैं, और इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं – प्रमुख स्टारकास्ट की लोकप्रियता, प्रचार अभियान की सफ़लता और खासतौर से वेस्टर्न क्रिटिक्स की ओर से मिली पॉज़िटिव प्रतिक्रियाएं। इन सबने दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाई है। हालांकि हाल के वर्षों में मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की चमक थोड़ी फीकी पड़ी थी, लेकिन ‘थंडरबोल्ट्स’ (2025) की सफलता के बाद एक बार फिर से एमसीयू की वापसी की उम्मीदें जाग गई हैं।
दिलचस्प बात यह है कि दो हफ्ते पहले रिलीज हुई डीसी की ‘सुपरमैन’ फिल्म ने पहले दिन 56,000 टिकटें बेची थीं। यदि ‘द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स’ को शुक्रवार को कुछ अतिरिक्त ‘वॉक-इन’ दर्शक मिल जाते हैं तो यह फिल्म ‘सुपरमैन’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ सकती है। सुपरमैन ने पहले दिन भारत में लगभग ₹7.20 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में अगर फैंटास्टिक फोर की ओपनिंग ₹6.50 करोड़ से ऊपर होती है, तो इसे सैयारा जैसी बड़ी फिल्मों के बीच भी एक बड़ी उपलब्धि माना जाएगा।

इससे पहले एमसीयू की फिल्म थंडरबोल्ट्स ने भारत में ₹4 करोड़ की ओपनिंग की थी, लिहाजा फैंटास्टिक फोर का यह प्रदर्शन कहीं ज्यादा बेहतर है। फर्स्ट स्टेप्स के लीड रोल्स में पेड्रो पास्कल, वैनेसा किर्बी, एबोन मॉस-बैचराच और जोसेफ क्विन नजर आ रहे हैं। फिल्म को अमेरिका में $100 मिलियन और इंटरनेशनल मार्केट से भी $90–100 मिलियन की ओपनिंग वीकेंड कमाई का अनुमान है, यानी ओवरऑल पहले ही सप्ताहांत में लगभग $200 मिलियन की उम्मीद की जा रही है।

फिलहाल भारत में हॉलीवुड फिल्मों का दौर बेहद शानदार चल रहा है। F1: द मूवी, जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ, सुपरमैन के बाद अब फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स चौथी बड़ी हिट बन सकती है। अगर वीकेंड पर इसका कलेक्शन बढ़ता है और हफ्ते के बाकी दिनों में भी थमता नहीं है, तो यह फिल्म न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी मार्वल की प्रतिष्ठा को फिर से मजबूत कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका