न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 19 की पहली झलक आई सामने, नया Logo रिलीज, आरती ने इस अंदाज में दी कृष्णा-कश्मीरा को बधाई

सुपरस्टार सलमान खान द्वारा कई सालों से होस्ट किए जा रहे कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। अब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 8:03:10

2 News : BB 19 की पहली झलक आई सामने, नया Logo रिलीज, आरती ने इस अंदाज में दी कृष्णा-कश्मीरा को बधाई

सुपरस्टार सलमान खान द्वारा कई सालों से होस्ट किए जा रहे कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का फैंस को हमेशा इंतजार रहता है। अब इससे 19वें सीजन की बेसब्री से राह तकी जा रही है। BB 19 को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। खास तौर से इसमें हिस्सा लेने वाले सेलेब्स को लेकर काफी उत्सुकता देखी जाती है। इस बीच शो के मेकर्स ने आज शुक्रवार (25 जुलाई) को अनाउंसमेंट वीडियो शेयर किया है। इसमें शो का नया लोगो रिवील किया गया है। साथ ही मेकर्स ने ये इशारा किया है कि शो के लिए अब दर्शकों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉटस्टार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर कर शो के नए लोगो से पर्दा हटाया है। लोगो में BB की आंख के अंदर, हरे, नीले, पीले और पिंक कलर के ब्लॉक बनाए गए हैं। बाहर लाइट ब्लू और व्हाइट कलर का टच दिया गया है। इसके अलावा आउटसाइड में लोगो को पर्पल कलर से कवर किया गया है। इसी के साथ मेकर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “काउंटडाउन हो गया है शुरू। होगा chaos अनलॉक सून, स्टे ट्यून्ड।” ‘बिग बॉस ताजा खबर’ के मुताबिक सलमान ने 21 जुलाई को BB 19 प्रोमो की शूटिंग पूरी कर ली है। अब जल्द ही यह रिलीज किया जा सकता है।

कहा जा रहा है कि इस बार शो की दो थीम होगी, जिनमें से पहली और मेन थीम ‘पोलिटिकल’ होगी और दूसरी ‘रिवाइंड’ होगी। उल्लेखनीय है कि शो के ज्यादातर सीजन अक्टूबर में शुरू होते हैं, लेकिन इस बार ये अगस्त से ही मनोरंजन करने के लिए आ जाएगा। यह 24 या 31 अगस्त से ऑन एयर हो सकता है। BB 18 की ट्रॉफी इस साल जनवरी में एक्टर करणवीर मेहरा ने जीती थी।

कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की शादी को हुए 13 साल

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक और उनकी पत्नी एक्ट्रेस कश्मीरा शाह की शादी को आज शुक्रवार (25 जुलाई) को 13 साल पूरे हो गए हैं। कपल इसका जश्न मना रहा है। कृष्णा की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह ने अपने भाई और भाभी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी है। आरती ने अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की कई फोटो शेयर करते हुए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। आरती ने लिखा, “शादी के 13 साल और साथ में 19 साल। तमाम मुश्किलों के बावजूद आप दोनों एक-दूसरे के साथ खड़े रहे…भाई और भाभी को शादी की सालगिरह मुबारक।

भगवान आपको आशीर्वाद दें और हर बुरी नजर से बचाए। परिवार को एकजुट रखें। अभी कई साल बाकी हैं…जय माता दी।” उल्लेखनीय है कि आरती ने पिछले साल दीपक चौहान के साथ शादी की थी। आरती रिश्ते से काफी खुश हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी के प्यारे पल शेयर करती हैं। जहां तक कृष्णा और कश्मीरा की बात है तो उनके जुड़वां बेटे हैं, जो सरोगेसी के माध्यम से पैदा हुए थे।

कृष्णा यूं तो टीवी की दुनिया में काफी काम कर चुके हैं, लेकिन उन्हें खास पहचान कपिल के शो से मिली है। इसमें वे कई किरदारों को निभाकर लोगों को खूब हंसाते हैं। फिलहाल वे नेटफ्लिक्स पर जारी शो में भी कपिल के साथ हैं। कश्मीरा ने कुछ फिल्मों में काम किया है और वह फिल्म निर्माता भी हैं। यह कपल कलर्स टीवी के कॉमेडी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ में नजर आ रहा है। वे पहले सीजन में भी इसका हिस्सा थे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी