न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘धड़क 2’ का प्रोमो वीडियो आया सामने, सिद्धांत ने कहा-मैं यहां मार्केट बनाए रखने नहीं, उसे हिलाने आया हूं

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में फैंस में भी इसके लिए बेकरारी बढ़ती...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 8:54:24

2 News : ‘धड़क 2’ का प्रोमो वीडियो आया सामने, सिद्धांत ने कहा-मैं यहां मार्केट बनाए रखने नहीं, उसे हिलाने आया हूं

सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘धड़क 2’ लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में फैंस में भी इसके लिए बेकरारी बढ़ती ही जा रही है। उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने को है। फिल्म 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आज शुक्रवार (25 जुलाई) को फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक प्रोमो वीडियो जारी किया है। यह सोशल मीडिया पर अपना असर छोड़ रहा है और यूजर्स इसे शेयर कर लगातार वायरल कर रहे हैं। प्रोमो में सिद्धांत और तृप्ति की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों एक-दूजे से इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। इस फ्रेश पेयर की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

इस रोमांटिक ड्रामा में तृप्ति ने ‘विधि’ और सिद्धांत ने ‘नीलेश’ की भूमिका निभाई है। फिल्म में आशीष चौधरी, विपिन शर्मा, मंजिरी पुपला, दीक्षा जोशी, अशवंत लोधी, अमित जाट, प्रियांक तिवारी, मयंक खन्ना और आदित्य ठाकरे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। शाजिया इकबाल इस फिल्म की डायरेक्टर और करण जौहर प्रोड्यूसर हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि डायरेक्टर मोहित सूरी की ‘सैय्यारा’ की शानदार सफलता के चलते ‘धड़क 2’ की रिलीज पोस्टपोन हो सकती है। हालांकि इसकी रिलीज की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। करण जौहर फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट हैं।

मेकर्स की तरफ से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया है, “धड़क 2 अपनी असल रिलीज प्लानिंग – 1 अगस्त – पर पूरी तरह से कायम है। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के लीड पेयर को मिले रिस्पॉन्स के आधार पर टीम पूरे कॉन्फिडेंस के साथ आगे बढ़ रही है।” फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 से टक्कर होगी, जो उसी दिन रिलीज हो रही है। पहले अजय की फिल्म 25 जुलाई को रिलीज होनी थी, लेकिन इसे आगे खिसका दिया गया था। हाल ही में ‘धड़क 2’ की ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित की गई थी, जहां करण जौहर ने निर्देशक शाजिया इकबाल को लेकर खुशी जताई।

करण ने कहा कि हमें गर्व है कि हमने इतनी शानदार महिला निर्देशकों के साथ काम किया है और अब शाजिया भी इस खूबसूरत सूची का हिस्सा बन गई हैं। मेघना गुलजार, रुचि नारायण, सोनम नैयर और गौरी शिंदे ने हमारे लिए बेहतरीन फिल्में बनाई हैं। मुझे शाजिया पर बहुत गर्व है कि उन्होंने हमारे लिए इतनी खूबसूरत फिल्म बनाई है। उनकी कहानी कहने की शैली और जो भावनाएं इस फिल्म में डाली हैं, उसके लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।

सिद्धांत चतुर्वेदी बोले, मुझे कभी खुद को दोहराने में दिलचस्पी नहीं रही

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी (32) काफी प्रतिभावान अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने भले ही बहुत ज्यादा फिल्में नहीं की हैं, लेकिन अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब रहे हैं। सिद्धांत ने एक इंटरव्यू में माना कि उन्हें अलग-अलग रोल करने का कोई पछतावा नहीं और पारंपरिक बॉलीवुड ढांचे से हटकर किरदार चुनना पसंद है। सिद्धांत ने कहा कि मुझे कभी खुद को दोहराने में दिलचस्पी नहीं रही। अगर लोगों को मेरा कोई एक रोल पसंद आया, इसका मतलब ये नहीं कि मैं वही करता रहूं।

असली मजा है खुद को बदलने में, और हर बार खुद को एक नई चुनौती देने में। मैं यहां मार्केट बनाए रखने नहीं, उसे हिलाने आया हूं। मैं अलग-अलग उम्र के लोगों, अलग-अलग इलाकों और सोच रखने वाले दर्शकों से जुड़ना चाहता हूं। तभी मैं सिर्फ एक अभिनेता नहीं, एक इंसान के तौर पर भी आगे बढ़ता हूं। उल्लेखनीय है कि ‘धड़क 2’ एक ऐसी कहानी है जो प्यार और बगावत की जड़ों से जुड़ी है। सिद्धांत अपनी स्क्रीन प्रजेंस और गहरी भावनात्मक पकड़ के साथ इस प्रेम कहानी में एक नई तीव्रता लाने को तैयार हैं।

बता दें सिद्धांत ने साल 2019 में आई सुपरहिट फिल्म ‘गली बॉय’ के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वे ‘बंटी और बबली 2’, ‘फोन भूत’, ‘गहराइयां’, ‘खो गए हम कहां’ और ‘युध्रा’ फिल्मों में नजर आए। सिद्धांत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा के साथ जुड़ा था। हालांकि दोनों ने ही कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी