न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘वॉर 2’ मूवी का ट्रेलर, मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

यशराज फिल्म्स (YRF) की मचअवेटेड फिल्म वॉर 2 का ट्रेलर आज शुक्रवार (25 जुलाई) को रिलीज हो गया है। फिल्म धमाकेदार एक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 1:29:17

2 News : रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छाया ‘वॉर 2’ मूवी का ट्रेलर, मशहूर सिंगर ने दुनिया को कहा अलविदा

यशराज फिल्म्स (YRF) की मचअवेटेड फिल्म 'वॉर 2' का ट्रेलर आज शुक्रवार (25 जुलाई) को रिलीज हो गया है। फिल्म धमाकेदार एक्शन से भरपूर है और इसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। फिल्म में ऋतिक रोशन, कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी। ट्रेलर में कई तगड़े एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग्स हैं, जो फैंस की वाहवाही लूट रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'वॉर' का सीक्वल है। उसमें ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर थे।

ट्रेलर में ऋतिक और एनटीआर सैनिकों की भूमिका में एक-दूसरे को टक्कर देते और 'देश सबसे पहले' की बात कहते नजर आए। इस 2 मिनट से अधिक लंबे ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक की परछाई और एनटीआर के ‘हथियार’ बनने की शपथ के साथ होती है। ट्रेलर में एक्शन सीन और हथियारों की झलक दिखाई गई है, लेकिन कहानी का ज्यादा खुलासा नहीं हुआ। यह साफ है कि दोनों सैनिक हैं, जिनके लिए देश सर्वोपरि है। कियारा, ऋतिक के साथ रोमांस करती और एक्शन में दिखीँ। टाइगर की तस्वीर के जरिए उनकी विशेष उपस्थिति दिखाई गई, जहां ऋतिक का किरदार 'कबीर' उन्हें याद करता है।

ट्रेलर के अंत में भगवद् गीता का श्लोक 'कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' का भी उल्लेख है, जिसका अर्थ है कि कर्म करना तुम्हारा अधिकार है, फल की चिंता मत कर। ऋतिक और एनटीआर ने इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, “तूफान के लिए तैयार हो जाइए, वॉर शुरू हो गया है! 'वॉर 2' ! यह 14 अगस्त को हिंदी के साथ तेलुगू और तमिल भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।” अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'वॉर 2' यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है।

war 2,war 2 movie,war 2 trailer,Hrithik Roshan,junior ntr,kiara advani,singer babla mehta,balble mehta,babla mehta death

‘वॉइस ऑफ मुकेश’ के रूप में मशहूर थे सिंगर बाबला मेहता

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। बॉलीवुड के ‘वॉइस ऑफ मुकेश’ के रूप में मशहूर सिंगर बाबला मेहता ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। लता मंगेशकर संग गीत गा चुके बाबला का 22 जुलाई को निधन हो गया। उनके जाने की खबर सामने आते ही फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई। बता दें 22 जुलाई को ही मुकेश की जयंती भी होती है और इसी दिन बाबला ने दुनिया से विदाई ली। बाबला ने ना सिर्फ मुकेश के गीत गाए बल्कि हिंदी सिनेमा की कई फिल्मों के लोकप्रिय गानों को आवाज दी।

फिल्म ‘चांदनी’ के सुपरहिट सॉन्ग ‘तेरे मेरे होंठों पे’ को बाबला ने अपनी आवाज दी थी। उन्होंने ‘सड़क’ और ‘दिल है कि मानता नहीं’ जैसी कई फिल्मों में भी गाने गाए। बाबला की भक्ति गीतों में भी काफी रुचि थी। बाबला ने ‘सुंदर कांड’ और ‘राम चरित मानस’ के पाठ को भी अपनी मधुर आवाज से सजाया है। इसके अलावा उन्होंने ‘जय श्री हनुमान’ और ‘ममता के मंदिर’ जैसे भक्ति गीतों वाले एल्बम भी गाए हैं।

उनके टी-सीरीज के बैनर तले लगभग 10 सिंगल और 6 ड्यूट एल्बम बने हैं। वे देश के साथ विदेश में भी काफी पॉपुलर थे। उन्होंने म्यूजिक कॉन्सर्ट भी किए हैं, जिसमें अपनी आवाज से ऑडियंस को अपना दीवाना बनाया और हर किसी के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई। बाबला के खाते में 250 से ज्यादा गाने हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी