न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

72 घंटे बिना नींद के काम, श्वेता तिवारी ने साझा किया टीवी इंडस्ट्री का अनुभव, एकता कपूर को लेकर भी कही यह बात

श्वेता तिवारी ने किया खुलासा कि कैसे उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में लगातार 72 घंटे तक बिना नींद के काम किया। एकता कपूर की क्रिएटिव सोच और निंद्राहीन मेहनत को भी बताया प्रेरणास्रोत।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 5:59:40

72 घंटे बिना नींद के काम,  श्वेता तिवारी ने साझा किया टीवी इंडस्ट्री का अनुभव, एकता कपूर को लेकर भी कही यह बात

टीवी की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे टेलीविजन इंडस्ट्री के पीछे की मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। लोकप्रिय शो कसौटी ज़िंदगी की में ‘प्रेरणा’ का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं श्वेता ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें कई बार लगातार 72 घंटे तक बिना रुके शूटिंग करनी पड़ी थी।

"30 दिन का महीना, लेकिन 45 दिन की तनख्वाह"

हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए श्वेता ने कहा, “हमारी इंडस्ट्री में ये आम बात थी कि कोई सोता नहीं था। मैंने खुद कई बार बिना रुके 72 घंटे तक शूटिंग की है। उस वक्त मुझे ऐसा लगता था जैसे मैं 30 दिन में नहीं, बल्कि 45 दिन काम कर रही हूं, क्योंकि उसी हिसाब से सैलरी मिलती थी।" उन्होंने आगे बताया, “सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक एक शिफ्ट होती थी और फिर रात 7 बजे से अगली सुबह 7 बजे तक दूसरी। यही रूटीन चलता था।”

एकता कपूर की निंद्राहीन मेहनत की भी की तारीफ

श्वेता तिवारी ने सिर्फ अपनी नहीं, बल्कि टेलीविजन क्वीन एकता कपूर की निस्वार्थ मेहनत और अनुशासन की भी खुलकर सराहना की। उन्होंने बताया कि जैसे एक्टर्स रात-दिन काम करते थे, एकता कपूर भी शायद ही कभी सोती थीं। "एकता के पास एक साथ 22 शोज़ थे, फिर भी अगर उन्हें कॉल किया जाए, तो वह पहली बेल में फोन उठा लेती थीं। उन्हें हर चीज़ का इतना गहरा ज्ञान था कि किसी भी सीन या डायलॉग को समझाने में उनका कोई जवाब नहीं था। कभी-कभी तो जब वह डायलॉग खुद बोलती थीं, तो लगता था कि वो कलाकार से बेहतर बोल रही हैं।"

क्रिएटिविटी के लिए शो बनाना था मकसद, न कि सिर्फ टीआरपी

श्वेता तिवारी ने एकता कपूर की क्रिएटिव सोच को लेकर भी बात की और कहा कि वो शो केवल दर्शकों की पसंद के लिए नहीं बनाती थीं, बल्कि अपनी रचनात्मकता और कल्पना को संतुष्ट करने के लिए बनाती थीं। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा, “अब हालात बदल चुके हैं। पहले जहां कंटेंट का मकसद कला और कल्पना को जीवंत करना होता था, वहीं आज सब कुछ टीआरपी और दर्शकों की प्रतिक्रिया पर निर्भर हो गया है।”

श्वेता का अभिनय सफर: प्रेरणा से बिग बॉस तक

श्वेता तिवारी को 2001 से 2008 तक प्रसारित हुए हिट सीरियल कसौटी ज़िंदगी की के माध्यम से अपार लोकप्रियता हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने परवरिश, बेगूसराय, मेरे डैड की दुल्हन जैसे शोज़ में भी शानदार अभिनय किया। इसके अलावा, श्वेता ने रियलिटी शो बिग बॉस 4 की ट्रॉफी भी अपने नाम की, और वह उस सीज़न की विजेता बनीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी