Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘वॉर 2’ ट्रेलर में हुआ खुलासा: कबीर की प्रेमिका ही है कर्नल लूथरा की बेटी, कियारा आडवाणी बनीं कहानी की चौंकाने वाली कड़ी

जहाँ एक ओर ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच टकराव को उजागर किया गया है, वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी के किरदार को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया गया है, जिसे देख सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 7:49:04

‘वॉर 2’ ट्रेलर में हुआ खुलासा: कबीर की प्रेमिका ही है कर्नल लूथरा की बेटी, कियारा आडवाणी बनीं कहानी की चौंकाने वाली कड़ी

2025 की सबसे बहुप्रतीक्षित और बड़ी हिंदी फिल्म ‘वॉर 2’ का ट्रेलर आखिरकार दर्शकों के सामने आ गया है, और इसने आते ही धमाल मचा दिया है। ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी की इस बिग बजट एक्शन फिल्म का ट्रेलर अपनी अनूठी शैली और रहस्यमय संवादों के चलते दर्शकों को बांधे रखता है। 2 मिनट 38 सैकण्ड के इस ट्रेलर में ज्यादा संवाद सीधे तौर पर नहीं बोले गए हैं, बल्कि वॉयसओवर के ज़रिए कहानी का ताना-बाना रचा गया है।

जहाँ एक ओर ट्रेलर में ऋतिक और जूनियर एनटीआर के बीच टकराव को उजागर किया गया है, वहीं दूसरी ओर कियारा आडवाणी के किरदार को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया गया है, जिसे देख सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

कियारा का किरदार: काव्या लूथरा — एक बेटी, प्रेमिका और फाइटर

पहले 20 मई को जारी हुए टीज़र में कियारा आडवाणी का बिकिनी लुक महज़ दो सेकंड के लिए दिखा था, लेकिन ट्रेलर में उन्हें भरपूर स्क्रीन स्पेस दिया गया है। उन्हें केवल ग्लैमरस रोल में नहीं दिखाया गया है, बल्कि वे फुल एक्शन करती भी नजर आती हैं।

ट्रेलर का एक बेहद खास सीन है जिसमें कियारा सेना की वर्दी में नजर आती हैं और एक वरिष्ठ अधिकारी को सलामी देती हैं। ज़ूम इन करने पर दर्शकों को उनकी यूनिफॉर्म पर लिखा नाम साफ नज़र आता है — “काव्या लूथरा।” इस एक दृश्य से यह बात स्पष्ट हो जाती है कि वे कर्नल सुनील लूथरा (आशुतोष राणा) की बेटी का किरदार निभा रही हैं। यानि जो व्यक्ति ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ का एक प्रमुख नेता और गुरु है, उसी की बेटी कबीर (ऋतिक रोशन) की प्रेमिका है।
कहानी में पेंच: जब पिता ही कर बैठे प्रेमी का अपमान

ट्रेलर के एक और सीन में देखा जा सकता है कि कबीर और कर्नल लूथरा आमने-सामने हैं। इस टकराव के दौरान कर्नल लूथरा कबीर के चेहरे पर थूकते हैं — जो न केवल उनके रिश्तों की जटिलता दिखाता है, बल्कि फिल्म के भीतर मौजूद भारी तनाव को भी उजागर करता है। अब यह देखना रोचक होगा कि क्या काव्या इन दोनों के बीच फंसी एक इमोशनल पुल का काम करेगी, या खुद ही कहानी का रुख मोड़ देगी।

ट्रेलर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर तीखी नजर रखने वाले दर्शकों ने तुरंत इस बात को पकड़ लिया और कियारा के किरदार को लेकर चर्चा शुरू हो गई। नेटिजन्स मानते हैं कि यह खुलासा कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट ला सकता है — क्योंकि अब कबीर और लूथरा की लड़ाई सिर्फ मिशन पर नहीं, बल्कि निजी भावनाओं पर भी आधारित हो सकती है।

कियारा की निजी जिंदगी में भी खुशी की लहर

फिल्मी पर्दे पर एक्शन और ड्रामा से भरी भूमिका निभाने वाली कियारा आडवाणी की निजी जिंदगी भी इन दिनों चर्चा में है। हाल ही में 15 जुलाई को उन्होंने और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक बेटे का स्वागत किया है। इसके कुछ दिन बाद, 31 जुलाई को वे अपना जन्मदिन मनाने जा रही हैं, जो उनके लिए मातृत्व की शुरुआत के बाद पहला जन्मदिन होगा।

‘वॉर 2’ को अयान मुखर्जी निर्देशित कर रहे हैं और इसे यशराज बैनर के प्रमुख आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म ‘वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स’ की छठी किस्त है और 2019 में आई ‘वॉर’ का सीधा सीक्वल मानी जा रही है। फिल्म में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी के साथ तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर, अनिल कपूर और आशुतोष राणा जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

एक नई जासूसी कहानी, जिसमें भावनाओं का तड़का


'वॉर 2' सिर्फ हथियारों और मिशनों की कहानी नहीं रह गई है, इसमें अब निजी रिश्ते, प्रेम और प्रतिशोध का भी गहरा मिश्रण नजर आने लगा है। कियारा आडवाणी का किरदार ‘काव्या लूथरा’ इस कहानी में वही चाबी हो सकती हैं, जो अंततः कबीर और लूथरा की टकराव की दिशा तय करेगी। 14 अगस्त 2025 को जब यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन किसका साथ देगा, और कौन किसका अंत करेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका