न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू में दर्दनाक हादसा, बस और कार की भीषण भिड़ंत में पूर्व सरपंच समेत दो की मौत

चूरू के साण्डवा क्षेत्र में बस और कार की टक्कर में पूर्व सरपंच समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात 1:30 बजे हुआ और टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 2:35:57

चूरू में दर्दनाक हादसा, बस और कार की भीषण भिड़ंत में पूर्व सरपंच समेत दो की मौत

राजस्थान के चूरू जिले के साण्डवा क्षेत्र में देर रात एक खौफनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक निजी बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों में एक तेहनदेसर ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच भी शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह टक्कर गुरुवार देर रात करीब 1:30 बजे साण्डवा और बम्बू गांव के बीच हुई। साण्डवा थानाधिकारी करतार सिंह ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें फंसे शवों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान 50 वर्षीय भींवाराम मेघवाल (पूर्व सरपंच, तेहनदेसर) और 45 वर्षीय रूपाराम मेघवाल (निवासी रेड़ा) के रूप में हुई है। बस बीदासर से नोखा की ओर जा रही थी, जबकि कार ईयारा से साण्डवा की ओर आ रही थी। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस की सहायता से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। शवों को साण्डवा के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। शुक्रवार सुबह डीएसपी प्रहलाद राय और थानाधिकारी करतार सिंह की निगरानी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिए गए।

पूर्व सरपंच की मृत्यु की खबर से इलाके में शोक की लहर फैल गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम भी लग गया और भारी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात

महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई

बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर

राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार

हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना

दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां

सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन

बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद

जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...

बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था

सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी

‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट