न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एशिया कप स्क्वॉड की रेस में शुभमन गिल से आगे हैं यशस्वी जायसवाल : आकाश चोपड़ा

पूर्व क्रिकेटर और विश्लेषक आकाश चोपड़ा का मानना है कि एशिया कप 2025 की भारतीय टीम में शामिल होने की दौड़ में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल से थोड़ा आगे चल रहे हैं। टीम इंडिया 19 या 20 अगस्त को इस टूर्नामेंट के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 16 Aug 2025 5:39:56

एशिया कप स्क्वॉड की रेस में शुभमन गिल से आगे हैं यशस्वी जायसवाल : आकाश चोपड़ा

पूर्व क्रिकेटर और विश्लेषक आकाश चोपड़ा का मानना है कि एशिया कप 2025 की भारतीय टीम में शामिल होने की दौड़ में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल से थोड़ा आगे चल रहे हैं। टीम इंडिया 19 या 20 अगस्त को इस टूर्नामेंट के लिए अपना स्क्वॉड घोषित कर सकती है। एशिया कप 9 सितंबर से 28 सितंबर तक खेला जाएगा।

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल, दोनों ने आखिरी बार 2024 में टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इसके बाद से अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ओपनिंग में अपनी जगह पक्की कर ली है। ऐसे में तीसरे ओपनर की जगह रिज़र्व के तौर पर खाली है। इसी को लेकर आकाश चोपड़ा का कहना है कि जायसवाल की बल्लेबाज़ी शैली भारतीय टीम की मौजूदा रणनीति से बेहतर मेल खाती है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए चोपड़ा ने कहा, “टीम के पास पिछले 15 सदस्यीय स्क्वॉड में कोई तीसरा ओपनर नहीं था। अगर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फॉर्म से बाहर हो जाते, तो ओपनिंग की समस्या आती। इसलिए वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए तीसरे ओपनर को चुनना ज़रूरी है।”

चोपड़ा ने आगे कहा, “टी20 आंकड़ों के हिसाब से यशस्वी गिल से आगे हैं। उनका खेलने का अंदाज़ टीम के डीएनए से मेल खाता है। वहीं, शुभमन को तीसरे ओपनर के तौर पर रखना थोड़ा असहज होगा, क्योंकि वे टेस्ट टीम के कप्तान और वनडे टीम के उपकप्तान हैं। ऐसे खिलाड़ी को बेंच पर बैठाना अच्छा संकेत नहीं होगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि अगर गिल को प्लेइंग इलेवन में जगह दी जाती है तो इससे टीम कॉम्बिनेशन बिगड़ सकता है। इसका मतलब होगा कि संजू सैमसन को नीचे के क्रम में भेजना पड़ेगा, जो उनके लिए सही नहीं रहेगा। “संजू को मिडिल ऑर्डर में खेलते हुए हमने कम ही देखा है। तीसरे और चौथे नंबर पर तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव खेलेंगे, तो सैमसन को पांचवें नंबर पर भेजना सही नहीं होगा। उस स्थिति में जिटेश शर्मा जैसे खिलाड़ी को देखना बेहतर रहेगा, जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है।”

आंकड़ों पर नज़र डालें तो गिल ने अब तक 21 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 578 रन बनाए हैं, जबकि जायसवाल ने 23 मैचों में 723 रन जुटाए हैं। टीम इंडिया के चयन को लेकर अब सभी की निगाहें 19 और 20 अगस्त पर टिकी हैं, जब स्क्वॉड की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत