मणिपुर में CRPF के काफिले पर हुए हमले में एक जवान के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुखद है।
उन्होंने बताया कि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी 43 वर्षीय अजय कुमार झा के रूप में हुई है। उसे सिर में गोली लगी थी और अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं













