न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

10 मिनट डिलीवरी पर लगा ब्रेक, ब्लिंकिट ने बदली रणनीति; जोमैटो-स्विगी भी हटाएंगे फीचर

10 मिनट डिलीवरी मॉडल पर केंद्र सरकार की सख्ती के बाद बड़ा बदलाव हुआ है। ब्लिंकिट ने 10 मिनट में डिलीवरी का दावा हटाया, वहीं जोमैटो और स्विगी भी जल्द ही यह फीचर हटाने जा रहे हैं। फैसला डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 13 Jan 2026 4:17:49

10 मिनट डिलीवरी पर लगा ब्रेक, ब्लिंकिट ने बदली रणनीति; जोमैटो-स्विगी भी हटाएंगे फीचर

क्विक कॉमर्स सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केंद्र सरकार के हस्तक्षेप और सख्त रुख के बाद अब ब्लिंकिट ‘10 मिनट में डिलीवरी’ जैसे दावे के साथ आगे नहीं बढ़ेगा। इतना ही नहीं, जोमैटो और स्विगी जैसे बड़े प्लेटफॉर्म भी जल्द ही अपने ऐप और प्रचार सामग्री से इस फीचर को हटाने की तैयारी में हैं। यह फैसला मुख्य रूप से डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा और उनके कार्यस्थल की परिस्थितियों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

केंद्र की सख्ती के बाद बदला रुख

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के शीर्ष अधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। इस बैठक में मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि बेहद कम समय में डिलीवरी का दबाव डिलीवरी वर्कर्स के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कंपनियों को सलाह दी कि वे सख्त समय सीमा वाले डिलीवरी वादों को खत्म करें, ताकि डिलीवरी पार्टनर्स सुरक्षित माहौल में काम कर सकें।

बैठक के दौरान सभी कंपनियों ने सरकार को आश्वस्त किया कि वे अपने विज्ञापनों, मोबाइल ऐप्स, सोशल मीडिया कैंपेन और अन्य ब्रांड प्लेटफॉर्म्स से अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी से जुड़े दावों को हटा देंगी। ब्लिंकिट ने इस दिशा में तुरंत कदम उठाते हुए ‘10 मिनट में डिलीवरी’ का टैगलाइन अपने सभी प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया है। वहीं, जोमैटो और स्विगी भी जल्द ही इसी तरह के बदलाव लागू करने वाले हैं।

क्यों जरूरी हो गया यह फैसला

बीते कुछ समय से गिग वर्कर्स यूनियनें लगातार क्विक कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ आवाज उठा रही थीं। उनका कहना था कि 10 से 20 मिनट में डिलीवरी का मॉडल डिलीवरी पार्टनर्स पर अनावश्यक दबाव डालता है। तय समय में ऑर्डर पहुंचाने के लिए कई बार उन्हें तेज रफ्तार में वाहन चलाना पड़ता है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

इन मुद्दों को लेकर गिग वर्कर्स ने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन और हड़तालें भी की थीं। खासतौर पर 31 दिसंबर 2025 यानी न्यू ईयर ईव पर हुई स्ट्राइक ने इस मसले को और गंभीर बना दिया था। यूनियनों ने श्रम मंत्री को ज्ञापन सौंपकर डिलीवरी सिस्टम में बदलाव की मांग की थी।

डिलीवरी वर्कर्स को बड़ी राहत

सरकार ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा से जुड़ी इन शिकायतों को गंभीरता से लिया और कंपनियों के साथ बातचीत कर समाधान निकाला। नतीजतन, अब क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री में एक नया रुख देखने को मिल रहा है। जहां पहले डिलीवरी की रफ्तार को सबसे बड़ा आकर्षण बताया जाता था, वहीं अब वर्कर्स की सुरक्षा और उनके अधिकारों को प्राथमिकता दी जा रही है।

यह बदलाव उन लाखों डिलीवरी पार्टनर्स के लिए राहत भरा है, जो रोजाना सड़कों पर जोखिम उठाकर काम करते हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला न सिर्फ उनके काम के हालात सुधारेगा, बल्कि क्विक कॉमर्स सेक्टर को भी ज्यादा जिम्मेदार और सुरक्षित दिशा में ले जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
प्रियंका गांधी का चुनाव आयोग पर हमला, बोलीं- लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ देश से गद्दारी
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, 24 नेताओं को नई जिम्मेदारियां; यूपी में धर्मपाल को मिली कमान
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
रायबरेली से अखिलेश की PDA यात्रा शुरू, लोधी-पासी वोटों पर सपा की नजर
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर तेजस्वी यादव का सम्राट चौधरी पर हमला, बोले- बिहार में ‘राक्षसराज’ कायम
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
समस्तीपुर की घटना पर पप्पू यादव का हमला, बोले- बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं, कानून-व्यवस्था फेल
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का अल्टीमेटम, 48 घंटे में फैसला नहीं तो देशभर में आंदोलन
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
SIR पर विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, विपक्ष लामबंद
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
अफगानिस्तान में पाकिस्तान की बड़ी एयर स्ट्राइक, 10 ठिकानों को बनाया निशाना
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
19 चालान, 1.75 लाख का बकाया फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बस, यमुना एक्सप्रेसवे अग्निकांड ने उठाए बड़े सवाल
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
समय रैना की कार से निकलीं मेधा शंकर, पैपराजी को देखते ही बदला अंदाज; डेटिंग की चर्चा फिर तेज
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, हीथ्रो एयरपोर्ट पर करानी पड़ी लैंडिंग
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के आरोपों पर राहुल गांधी का हमला, ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला
जम्मू-कश्मीर पर OIC की टिप्पणी से भारत नाराज, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह हमारा आंतरिक मामला