न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

The Raja Saab BO Day 4: प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर पास हुई या फेल? चार दिनों की कमाई ने खोली सच्चाई

प्रभास की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ ने शानदार ओपनिंग के बाद बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार खो दी है। चौथे दिन की कमाई, कुल कलेक्शन और भारी बजट के मुकाबले फिल्म की कमजोर परफॉर्मेंस ने फ्लॉप होने की आशंका बढ़ा दी है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 13 Jan 2026 8:34:34

The Raja Saab BO Day 4: प्रभास की ‘द राजा साब’ बॉक्स ऑफिस पर पास हुई या फेल? चार दिनों की कमाई ने खोली सच्चाई

शानदार ओपनिंग के साथ सिनेमाघरों में उतरी प्रभास स्टारर और मारुति के निर्देशन में बनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ से ट्रेड और फैंस दोनों को बड़ी उम्मीदें थीं। शुरुआती जोश के बाद हालांकि फिल्म को ज्यादातर निगेटिव रिव्यू का सामना करना पड़ा, जिसका सीधा असर इसके बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर दिखाई देने लगा है। भले ही फिल्म ने रिलीज के पहले वीकेंड में भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया हो, लेकिन घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई ब्लॉकबस्टर देने वाले प्रभास इस बार दर्शकों का दिल पूरी तरह जीतने में नाकाम नजर आ रहे हैं। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल कैसा रहा?

चौथे दिन ‘द राजा साब’ की कमाई कितनी रही?

प्रभास की इस फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि यह बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम करेगी। पहले दिन की ओपनिंग ने भी इन उम्मीदों को हवा दी, लेकिन कहानी की कमजोरी और डायलॉग्स को लेकर दर्शकों व समीक्षकों की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। नतीजतन, दूसरे ही दिन से फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली। हैरानी की बात यह रही कि ओपनिंग वीकेंड के बावजूद फिल्म रफ्तार पकड़ने में नाकाम रही। अब सोमवार को होने वाला अहम ‘मंडे टेस्ट’ भी यह फिल्म पास नहीं कर सकी।

अगर कलेक्शन के आंकड़ों पर नजर डालें तो ‘द राजा साब’ ने प्रीव्यू शोज से 9.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद पहले दिन फिल्म ने 53.75 करोड़ रुपये का मजबूत कारोबार किया। हालांकि दूसरे दिन हॉरर-कॉमेडी की कमाई में करीब 51.63 प्रतिशत की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 26 करोड़ रुपये पर सिमट गई। रविवार को छुट्टी का फायदा मिलने की उम्मीद थी, लेकिन तब भी कमाई में 26.54 प्रतिशत की और गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 19.1 करोड़ रुपये ही बटोर पाए।

सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘द राजा साब’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को महज 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का चार दिनों का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब करीब 113.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

चार दिन बाद भी आधा बजट निकालने से दूर ‘द राजा साब’

सोमवार को कमाई सिंगल डिजिट में सिमट जाना फिल्म के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘द राजा साब’ को 300 से 400 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में तैयार किया गया है। ऐसे में ब्लॉकबस्टर बनना तो दूर, मौजूदा बॉक्स ऑफिस ट्रेंड को देखते हुए फिल्म के लिए अपनी लागत निकाल पाना भी बड़ी चुनौती बनता नजर आ रहा है। अब सबकी निगाहें आने वाले दिनों की कमाई पर टिकी हैं। फिलहाल परिस्थितियां यही संकेत दे रही हैं कि प्रभास की इस फिल्म पर फ्लॉप होने का खतरा गहराता जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
PM पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भेजे नोटिस
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
पेपर लीक आंदोलन के बाद अब E20 ईंधन के खिलाफ मोर्चा, 4 अगस्त को संसद मार्च करेगी टैक्सी यूनियन
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
अमरावती के सरकारी आश्रम स्कूल में फूड पॉइजनिंग का मामला, 60 से 70 छात्र बीमार; सभी अस्पताल में भर्ती
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
जंतर-मंतर से हटाए जा रहे CJP आंदोलन के सभी निशान, 500 से ज्यादा सफाईकर्मियों ने संभाली कमान
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
'लॉक अप 2' में पामेला सेरेना का चौंकाने वाला खुलासा, क्रिकेट मैचों पर लगाती थीं सट्टा; बताया कैसे कमाए थे पैसे
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'जना नायकन', तीसरे दिन कमाई ने पकड़ी रफ्तार; 100 करोड़ क्लब में एंट्री से बस कुछ कदम दूर थलापति विजय की फिल्म
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
'BJP के लिए पद नहीं, देश के युवा सबसे पहले'; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अमित शाह, पूर्व शिक्षा मंत्री के घर भी पहुंचे
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
शिक्षा मंत्रालय की कमान संभालने के बाद प्रह्लाद जोशी का पहला बयान, बोले- 'पीएम मोदी के भरोसे पर पूरी तरह खरा उतरने का करूंगा प्रयास'
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
CJP का आंदोलन थमा, अब अयोध्या मुद्दे पर विपक्ष की नजर
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
राहुल गांधी ने अमित शाह से पूछा सवाल, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर मांगा जवाब; संसद मार्च की घटना पर लिखा पत्र
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
मानसून में त्वचा को रखना है हेल्दी और ग्लोइंग? घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस पैक, स्किन रहेगी फ्रेश
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड