Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिलीज हुआ ‘सनम बेरहम’ का टीजर, ईशा मालवीय और बसीर अली की जोड़ी ने किया फैंस का दिल घायल

बिग बॉस फेम ईशा मालवीय और बसीर अली की जोड़ी का नया इमोशनल हिंदी सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ का टीजर रिलीज। सुल्ताना नूरन की दिल छू लेने वाली आवाज़, अशोक पंजाबी के बोल और शानदार केमिस्ट्री के साथ गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 4:39:48

रिलीज हुआ ‘सनम बेरहम’ का टीजर, ईशा मालवीय और बसीर अली की जोड़ी ने किया फैंस का दिल घायल

बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ईशा मालवीय और अभिनेता बसीर अली की नई हिट इमोशनल हिंदी सॉन्ग ‘सनम बेरहम’ का टीजर सुर म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने को प्रसिद्ध सूफी सिंगर सुल्ताना नूरन ने अपनी दिल छू लेने वाली आवाज़ में सजाया है। गाने की कहानी प्यार, जुदाई और टूटते दिल की पीड़ा को भावनात्मक अंदाज में पेश करती है, जिससे दर्शक पहली ही झलक में इसकी ताकत महसूस कर पा रहे हैं।

ईशा और बसीर की केमिस्ट्री ने बढ़ाया गाने का असर

टीजर में ईशा और बसीर की केमिस्ट्री को खासतौर पर सराहा जा रहा है। दोनों के बीच का दर्द, तकरार और टूटते रिश्तों की पीड़ा बेहद संवेदनशील तरीके से पर्दे पर उतारी गई है। सुल्ताना नूरन की दर्दभरी आवाज़ बैकग्राउंड में कहानी को और भी गहराई देती है। यही वजह है कि रिलीज के तुरंत बाद टीजर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा और फैंस इसे ज़बरदस्त रूप से शेयर कर रहे हैं।

अशोक पंजाबी के बोल और संगाने ने कहानी को दी मजबूती

‘सनम बेरहम’ के बोल और संगाने अशोक पंजाबी ने तैयार किए हैं, जो रोमांटिक और दर्दभरी कहानी को और मजबूती देते हैं। यह गाना सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि टूटे दिलों की आवाज़ बनकर सामने आ रहा है। इसमें प्यार की मासूमियत और बेवफाई का दर्द साफ झलकता है, जो इसे आम रोमांटिक गानों से अलग बनाता है।

टीजर की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखकर कहा जा सकता है कि ‘सनम बेरहम’ जल्द ही म्यूजिक चार्ट्स पर अपनी जगह बनाने वाला है। फैंस अब पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्यार और दर्द की यह अनोखी कहानी पहले ही दिलों पर दस्तक दे चुकी है, और आने वाले दिनों में यह गाना बड़ी हिट साबित हो सकता है।

तकनीक और निर्माण में दिखाई गई शानदार टीमवर्क

गाने को तकनीक और कहानी दोनों के लिहाज से बेहद खूबसूरती से तैयार किया गया है। मिक्स और मास्टरिंग का काम पथसखा दास कबी, रिदम अरेंजमेंट उमर शेख और म्यूजिक अरेंजर अभिजीत गडवे ने किया है। वीडियो में ईशा मालवीय और बसीर अली के साथ प्रणिता वाघचौरे भी नजर आती हैं। निर्देशक इसरार अहमद ने इसे संवेदनशील अंदाज में पर्दे पर उतारा है। निर्माता सुरिंदर यादव और क्रिएटिव प्रोड्यूसर महेंद्र यादव के मार्गदर्शन में तैयार यह वीडियो कोरियोग्राफर डेबू, एडिटर आदित्य जंगिड, डीओपी आर. आर. प्रिंस सिंह और डीआई अमन कुमार (मेगा मोशन) की टीमवर्क का बेहतरीन उदाहरण है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका