दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर का रोमांस? हाथों में हाथ लिए वीडियो हुआ वायरल
दिशा पाटनी और पंजाबी सिंगर तलविंदर का रोमांस वायरल! नुपुर सेनन की शादी में हाथों में हाथ लिए दोनों दिखाई दिए। जानें फैंस की क्या राय है और रिलेशनशिप की नई अपडेट।
Posts by : Jhanvi Gupta |
Updated on: Tue, 13 Jan 2026 10:20:13
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी लगातार सुर्खियों में रहती हैं। फैंस हमेशा उत्सुक रहते हैं कि दिशा के लव लाइफ में क्या नया है। अब ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस की जिंदगी में प्यार की दस्तक फिर से हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिशा इस समय पंजाबी सिंगर तलविंदर को डेट कर रही हैं। हाल ही में नुपुर सेनन की शादी में दोनों को एक साथ देखा गया, और सोशल मीडिया पर उनका हाथों में हाथ डाले वीडियो वायरल हो गया है।
उदयपुर में नुपुर सेनन की शादी में साथ दिखे
दिशा पाटनी उदयपुर गई थीं ताकि कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन की शादी में शामिल हो सकें। शादी के कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिशा और तलविंदर को किसी से बातचीत करते हुए देखा गया।