न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन ने 20 गायों को कुचला, पटरी पर फैली लाशें, कौवे-कुत्ते नोचते दिखे शव

राजस्थान के भरतपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आकर 20 गायों की मौत। पटरी पर बिखरे शव, कौवे-कुत्ते नोचते दिखे, ग्रामीणों में आक्रोश।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 13 Jan 2026 2:27:05

राजस्थान में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रेन ने 20 गायों को कुचला, पटरी पर फैली लाशें, कौवे-कुत्ते नोचते दिखे शव

राजस्थान के भरतपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। रुदावल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से गुजर रही एक ट्रेन ने रेलवे ट्रैक पर मौजूद गायों के झुंड को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में करीब 20 गायों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कई गोवंश के शव पटरी पर बिखर गए और चारों तरफ खून से सना मंजर दिखाई देने लगा।

तड़के सुबह हुआ हादसा, पटरी पर पसरा मातम

स्थानीय निवासी हेम सिंह कुशवाहा के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। आगरा की ओर से बयाना की दिशा में जा रही ट्रेन नगला तुला और बंसी पहाड़पुर के बीच स्थित ‘चुरारी डांग’ इलाके से गुजर रही थी। अंधेरे के कारण ट्रेन चालक को ट्रैक पर खड़े गायों के झुंड का अंदाजा नहीं हो पाया। तेज रफ्तार ट्रेन ने पल भर में पूरे झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद अधिकतर गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

शवों को हटाने में जुटे रेलवे कर्मचारी

हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद रेलवे ट्रैक पर पड़े मृत गोवंश के शवों को हटवाया, ताकि ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरू किया जा सके। घटना की जानकारी रेलवे के उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद मृत गायों को दफनाने की प्रक्रिया शुरू किए जाने की बात कही जा रही है।

खेतों से भगाई गईं, पटरी पर मिली मौत

इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके के ग्रामीणों में गुस्सा और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश गांवों और खेतों में घूमते रहते हैं। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए किसान मजबूरी में इन्हें खेतों से भगा देते हैं। इसके बाद ये गायें रेलवे ट्रैक और आसपास के इलाकों में शरण ले लेती हैं, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि ऐसे बेसहारा पशुओं को तुरंत गौशालाओं में पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

रेलवे अधिकारियों की प्रतिक्रिया

बंध बारेठा रेलवे मास्टर फतेह सिंह ने NDTV राजस्थान से बातचीत में बताया, “जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है, वह हमारे कंट्रोल एरिया में आता है, लेकिन मैं अभी मौके पर नहीं पहुंच पाया हूं। स्थिति की सही जानकारी वहां जाकर ही मिल सकेगी।” जब उनसे मृत और घायल गायों की संख्या को लेकर सवाल किया गया और यह भी बताया गया कि कुछ शवों को कुत्ते और कौवे नोच रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि यह मामला चीफ इंजीनियर के अधिकार क्षेत्र का है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मुख्य काम ट्रेनों का संचालन सुनिश्चित करना है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी