न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बारापुला फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; एक युवक की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

दिल्ली के बारापुला फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 13 Jan 2026 8:28:01

बारापुला फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर पलटी कार; एक युवक की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। राजधानी के बारापुला फ्लाईओवर पर तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कार में सवार 7 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को तुरंत इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान हर्ष के रूप में हुई है, जबकि बाकी छह घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तड़के 2:30 बजे हुआ हादसा, मौके पर नहीं मिले चश्मदीद

पुलिस के मुताबिक, रविवार तड़के करीब 2:30 बजे सनलाइट कॉलोनी थाना को पीसीआर कॉल मिली। कॉल में बताया गया कि बारापुला फ्लाईओवर पर एक स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई है और उसमें 5 से 6 युवक सवार हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वहां न तो कोई घायल मौजूद था और न ही कोई प्रत्यक्षदर्शी।

बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि सभी घायलों को पीसीआर वैन की मदद से पहले ही अस्पताल पहुंचा दिया गया है। एम्स ट्रॉमा सेंटर से प्राप्त एमएलसी रिपोर्ट के अनुसार निखिल, गगन, हर्ष, भीष्म, युवराज, मान और हिमांशु को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने हर्ष को मृत घोषित कर दिया।

सगाई समारोह से लौट रहे थे युवक

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी युवक मेरठ के रहने वाले थे। वे सरोजनी नगर में अपने एक दोस्त की सगाई समारोह में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर से रिंग रोड की ओर जाते समय तेज रफ्तार के कारण वाहन पर नियंत्रण खो गया और स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद सभी युवक कार के भीतर ही फंस गए थे। बाद में पुलिस और राहत दल की मदद से उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दुर्घटना के समय स्कॉर्पियो हर्ष चला रहा था। वह सीजीएल परीक्षा की तैयारी कर रहा था। अत्यधिक गति के कारण वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं रह सका, जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। यह दुर्घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की ओर इशारा करती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
कोचिंग संस्थान विवाद मामले में खान सर को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
क्या चंपत राय तक पहुंचेगी एसआईटी की जांच? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे साक्ष्य
क्या चंपत राय तक पहुंचेगी एसआईटी की जांच? संतोष दुबे से घंटों पूछताछ, आज सौंपेंगे साक्ष्य
अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, 5 प्रांतों में मिसाइल और IRGC ठिकाने बने निशाना; ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
अमेरिका का ईरान पर बड़ा सैन्य हमला, 5 प्रांतों में मिसाइल और IRGC ठिकाने बने निशाना; ट्रंप की पोस्ट ने बढ़ाई चर्चा
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
1100 रुपये की पेंशन निकालने पहुंचे बुजुर्ग, खाते में दिखे 7 अरब 59 करोड़ रुपये; बैलेंस देख बैंक कर्मी भी रह गए हैरान
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 4: संडे को अजय देवगन की 'धमाल 4' का धमाका, 65 करोड़ के साथ बनी साल की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित दिशा पाटनी, ऑस्कर विजेता निर्देशक की फिल्म में निभाएंगी अहम भूमिका
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
'धमाल 4' की आंधी के बीच भी कायम है 'वेलकम टू द जंगल' का दम, तीसरे रविवार बढ़ी कमाई; जानें अब तक का कलेक्शन
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
विंबलडन फाइनल देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी, युवराज सिंह-संजू सैमसन के साथ पहुंचे सेंटर कोर्ट; पसंदीदा टेनिस स्टार का भी किया खुलासा
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
जीतू पटवारी का बड़ा दावा, दतिया में कांग्रेस 25 हजार वोटों से जीतेगी; बोले- नरोत्तम मिश्रा लड़ते तो डबल अंतर से हारते
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
घरेलू विवाद ने ली जान, पत्नी ने गुस्से में पति पर फेंका मोबाइल; सिर में चोट लगने के बाद हुई मौत
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल