न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत पर अब 75% तक टैरिफ लग सकता है? ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैक्स का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया। भारत पर कुल 75% तक टैरिफ लगने की संभावना, भारत-यूएस व्यापार पर पड़ सकता है बड़ा असर।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 13 Jan 2026 9:08:03

भारत पर अब 75% तक टैरिफ लग सकता है? ट्रंप ने ईरान से व्यापार करने वाले देशों पर 25% अतिरिक्त टैक्स का किया ऐलान

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों के लिए नया 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया कि जो भी देश ईरान से कारोबार करेगा, उस पर अमेरिका अतिरिक्त टैरिफ लगाएगा। इसे ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। गौरतलब है कि ईरान में पिछले दो हफ्तों से लगातार हिंसक प्रदर्शन जारी हैं और ट्रंप समय-समय पर ईरान सरकार को इन प्रदर्शनों को लेकर चेतावनी देते रहे हैं।

सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ तुरंत लागू होगा। इस फैसले का असर वैश्विक व्यापार पर पड़ेगा और इसमें भारत और चीन भी शामिल हैं। भारत पर अमेरिका पहले ही 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा चुका है। ऐसे में नया टैरिफ भारत–अमेरिका संबंधों में और तनाव पैदा कर सकता है।

भारत पर संभावित असर

ईरान का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार चीन है, लेकिन अमेरिका के इस कदम का असर भारत, संयुक्त अरब अमीरात और तुर्की जैसे देशों पर भी देखने को मिल सकता है। ये देश ईरान के प्रमुख व्यापारिक भागीदार हैं।

ईरान में भारतीय दूतावास के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईरान को लगभग 1.24 अरब डॉलर का सामान निर्यात किया, जबकि ईरान से भारत ने 0.44 अरब डॉलर का आयात किया। इस तरह दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 1.68 अरब डॉलर यानी लगभग 14,000-15,000 करोड़ रुपये का रहा।

सबसे अधिक कारोबार किस सामान का

ट्रेडिंग इकोनॉमिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का ईरान निर्यात में सबसे बड़ा हिस्सा ऑर्गेनिक केमिकल्स का रहा, जिसकी कुल कीमत 512.92 मिलियन डॉलर थी। इसके बाद खाद्य सामग्री जैसे खाने योग्य फल, मेवे, खट्टे फलों के छिलके और खरबूजे का निर्यात 311.60 मिलियन डॉलर का रहा। वहीं मिनरल फ्यूल, तेल और डिस्टिलेशन से जुड़े उत्पादों का कारोबार 86.48 मिलियन डॉलर का दर्ज किया गया।

भारत पर टैरिफ का कुल असर

अमेरिका पहले ही रूस से तेल खरीदने से जुड़े मामलों में भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा चुका है। अब ईरान के साथ व्यापार करने पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होने से भारत पर कुल 75 प्रतिशत का भार पड़ सकता है। इससे भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक लेन-देन और अधिक प्रभावित होने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका पिछले कुछ महीनों से इस मामले में एक समझौते पर काम कर रहे हैं, ताकि भारत को टैरिफ में राहत मिल सके।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी अहम

इस पूरे विवाद में अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भी निर्णायक साबित हो सकता है। कोर्ट यह तय करेगी कि ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ कानूनी हैं या नहीं। यदि अदालत ट्रंप के खिलाफ फैसला देती है, तो ईरान के व्यापारिक साझेदारों पर तेजी से टैरिफ लगाने की अमेरिका की क्षमता प्रभावित हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट का अगला फैसला बुधवार को आने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
9 दिन सुरंग में फंसा रहा संजय, करता रहा ‘हरे कृष्ण’ का जाप; जन्माष्टमी के दिन बची जान
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
मथुरा में जन्माष्टमी पर सीएम योगी का संबोधन, बोले- ‘समाज विरोधी शक्तियों को कुचल दिया जाएगा’
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
अखिलेश का समर्थन मिला तो क्या चुनाव लड़ेगी CJP? पार्टी ने खोले अपने पत्ते
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
BCCI की अहम बैठक में नहीं पहुंचे अजीत अगरकर, रोहित शर्मा के भविष्य पर फिर उठे सवाल
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
जन्माष्टमी घर पर बनाएं मथुरा स्टाइल पेड़ा, 15 मिनट में तैयार होगा कान्हा जी का पसंदीदा भोग
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
8 साल के फरहान ने पिता जावेद अख्तर से पूछा था- क्या हम मुस्लिम हैं? ऐसा था जवाब
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
नेपाल में तबाही के 10 दिन बाद भी तलाश जारी, रसुवा-नुवाकोट में करीब 600 बच्चे लापता
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो का विमान, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
40 किलो एक्सपायरी मिर्च और रसोई में कॉकरोच, बेंगलुरु के क्लब में छापे से मचा हड़कंप
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
समय रैना के ‘नल्ला’ वाले मजाक पर अर्चना पूरन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘मुझे बिल्कुल बुरा नहीं लगा’
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
राखी सावंत का बड़ा खुलासा, क्यों रचाया था स्वयंवर? बोलीं- मेरा मकसद शादी करना नहीं था
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
10 साल में बदल जाएगी मुंबई की तस्वीर? झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास पर सरकार का बड़ा प्लान
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी