न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

VIDEO: अब डिलीवरी बॉय बनकर घर-घर सामान पहुंचे राघव चड्ढा, गिग वर्कर्स के अधिकारों पर जताया समर्थन

AAP सांसद राघव चड्ढा ने गिग वर्कर्स की मुश्किलों को समझने के लिए ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय बनकर घर-घर सामान पहुंचाया। उनका यह कदम जमीनी स्तर पर गिग इकॉनमी में सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की मांग को उजागर करता है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 12 Jan 2026 4:26:59

VIDEO: अब डिलीवरी बॉय बनकर घर-घर सामान पहुंचे राघव चड्ढा, गिग वर्कर्स के अधिकारों पर जताया समर्थन

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोमवार को एक अनोखा कदम उठाकर गिग वर्कर्स के जीवन की मुश्किलों को करीब से समझने का प्रयास किया। उन्होंने ब्लिंकइट के डिलीवरी बॉय की भूमिका निभाई और ठंडी रात में स्कूटी पर सवार होकर घर-घर ऑर्डर डिलीवर किए। राघव पीली यूनिफॉर्म में नजर आए, कंधे पर डिलीवरी बैग लटकाया और एक राइडर के साथ मिलकर लोगों तक पार्सल पहुंचाया।

इस अनुभव का वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, “Away from boardrooms, at the grassroots. I lived their day. Stay tuned!” यानी बोर्डरूम से दूर, जमीनी स्तर पर, मैंने उनका दिन जिया। यह कदम गिग वर्कर्स की पुरानी समस्याओं को फिर से सामने लाने वाला माना जा रहा है।

गिग वर्कर्स की मुश्किलें और राघव की आवाज

राघव चड्ढा पिछले कई महीनों से Zomato, Swiggy, Blinkit, Zepto जैसे प्लेटफॉर्म्स पर काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की स्थिति पर आवाज उठाते रहे हैं। दिसंबर 2025 में उन्होंने संसद में कहा था कि “10 मिनट डिलीवरी कल्चर” इन वर्कर्स की जान को खतरे में डालता है। तेज रफ्तार में बाइक चलाना, रेड लाइट जंप करना, ताकि रेटिंग न गिरे या इंसेंटिव कट न हो, उनके लिए रोज़मर्रा की चुनौती बन चुका है।

राघव ने इसे “क्रूरता” बताया और मांग की कि यह मॉडल खत्म किया जाए। उनका कहना है कि इस प्रणाली में गिग वर्कर्स की हालत दिहाड़ी मजदूरों से भी बदतर हो गई है। उदाहरण के तौर पर, सितंबर 2025 में ब्लिंकइट डिलीवरी बॉय हिमांशु थपलियाल का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि 15 घंटे काम, 28 डिलीवरी और 50 किलोमीटर से ज्यादा की सवारी के बाद उन्हें केवल 763 रुपये मिले।

संसद में उठाई गई आवाज

राघव ने हिमांशु को अपने घर लंच पर बुलाया, उनकी समस्याएं सुनी और गिग वर्कर्स के अधिकारों के लिए संसद में लड़ाई तेज की। 31 दिसंबर 2025 को गिग वर्कर्स ने देशव्यापी स्ट्राइक की, जिसमें 10 मिनट की समय सीमा हटाने, उचित वेतन, सामाजिक सुरक्षा (पेंशन, बीमा), काम के घंटे तय करने और सम्मान की मांग की गई।

राघव ने इस स्ट्राइक का समर्थन किया और सवाल उठाया कि प्लेटफॉर्म्स अरबों रुपये कमाते हैं, लेकिन वर्कर्स को “मिसक्रीएंट्स” कहकर अपमानित किया जाता है।

डिलीवरी बॉय बनने का अर्थ

राघव चड्ढा का यह कदम केवल एक स्टंट नहीं है। यह गिग इकॉनमी में मौजूद शोषण के खिलाफ जमीनी स्तर पर उठाई गई आवाज है। उनका मानना है कि इससे सरकार और कंपनियां इन लाखों अनदेखे वर्कर्स को सुरक्षा, सम्मान और उचित अधिकार देने के लिए गंभीर होंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
मुंबई के लालबाग गणपति पंडाल के पास करंट लगने से दो की मौत, 8 साल की बच्ची भी शामिल; कई लोग घायल
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर