न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र: 'कोई भी हरा सांप हिंदुओं की ओर...', मंत्री नितेश राणे का फिर विवादित बयान

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे का एक बार फिर विवादित बयान सामने आया है। वसई की चुनावी सभा में दिए गए उनके बयान ने सियासी हलकों में हलचल मचा दी है और विपक्ष ने कड़ी आपत्ति जताई है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 13 Jan 2026 12:47:30

महाराष्ट्र: 'कोई भी हरा सांप हिंदुओं की ओर...', मंत्री नितेश राणे का फिर विवादित बयान

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता नितेश राणे एक बार फिर अपने तीखे और विवादास्पद बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। समुदाय विशेष को लेकर की गई उनकी टिप्पणी ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। इस बार नितेश राणे ने मंच से बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “कोई भी हरा सांप हिंदुओं की तरफ गंदी नजर से देखने की हिम्मत नहीं कर सकता।”

वसई में चुनावी सभा के दौरान दिया बयान

दरअसल, नितेश राणे मुंबई के वसई इलाके में होने वाले महानगरपालिका चुनाव के प्रचार के सिलसिले में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जोशीले अंदाज़ में कहा, “कोई भी हिंदू समाज की ओर गलत नजर नहीं डाल सकता। हम इतनी मजबूती से आपके साथ खड़े रहेंगे कि कोई भी शरारत करने की हिम्मत नहीं करेगा। हिंदुओं के त्योहारों में अगर कोई हुड़दंग मचाने की कोशिश करेगा, तो उसे शुक्रवार तक भी संभलने का मौका नहीं मिलेगा।”

‘महाराष्ट्र की सरकार हिंदुत्व की सोच पर चल रही है’

अपने भाषण को आगे बढ़ाते हुए नितेश राणे ने राज्य सरकार की विचारधारा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में आज हिंदुत्ववादी सोच वाली सरकार है। हमारे मुख्यमंत्री भी इसी विचारधारा में विश्वास रखते हैं। यहां का मेयर भी हिंदुत्व की सोच वाला ही होगा। हमें ‘आई लव महादेव’ कहने वाले उम्मीदवार को जिताना है।”

उनके इस बयान के बाद सभा में मौजूद समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की, जबकि विपक्ष ने इसे समाज में नफरत फैलाने वाला बयान करार दिया।

‘जय श्रीराम बोलने वाला ही बनेगा मेयर’

विवाद को और हवा देते हुए नितेश राणे ने कहा, “शहर में वही दिखाई देना चाहिए जो खुलकर ‘जय श्रीराम’ बोलता हो। बाकी जो ‘सर तन से जुदा’ या ‘आई लव मोहम्मद’ जैसी बातें करते हैं, उन्हें उनके पाकिस्तान में बैठे अब्बा के पास भेज देना चाहिए। यहां उन्हें जगह नहीं मिलेगी। इसके लिए हिंदू समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।”

उनकी इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

‘यह किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं है’

यह पहली बार नहीं है जब नितेश राणे अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में आए हों। इससे पहले भी वह कई बार ऐसे ही बयान देकर विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले उन्होंने उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा था कि “ठाकरे भाइयों को वोट देने का मतलब पाकिस्तान में बैठे उनके अब्बा को वोट देना है।”

उस दौरान भी नितेश राणे ने कहा था, “हिंदू समाज को सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। यह हमारा हिंदू राष्ट्र है, किसी के अब्बा का पाकिस्तान नहीं। मुंबई का मेयर मराठी होगा, हिंदू होगा और मुंबईकरों के आशीर्वाद से महायुति का होगा।”

नितेश राणे के लगातार आ रहे ऐसे बयानों ने एक बार फिर राजनीतिक बहस को तेज कर दिया है, वहीं विपक्ष उनकी भाषा और सोच पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत