न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: श्मशान घाट में नहीं मिली जगह तो लोगों को बैठने के लिए बनाए गए चबूतरे पर जलाई चिता, प्लास्टिक शेड में लगी आग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थिति ये है कि ज्यादातर श्मशान घाटों में शवों को जलाने के लिए जगह भी कम पड़ रही है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 16 Apr 2021 9:37:47

UP News: श्मशान घाट में नहीं मिली जगह तो लोगों को बैठने के लिए बनाए गए चबूतरे पर जलाई चिता, प्लास्टिक शेड में लगी आग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थिति ये है कि ज्यादातर श्मशान घाटों में शवों को जलाने के लिए जगह भी कम पड़ रही है। बीते गुरुवार को लखनऊ के भैंसाकुंड श्मशान घाट में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि यहां जब एक परिवार को अपने रिश्तेदार के शव का अंतिम संस्कार करने की जगह नहीं मिली, तो उन्होंने प्लास्टिक शेड के नीचे ही चिता में अग्नि दे दी।

चिता जलाने के बाद आग की लपटों से शेड पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि आग नहीं फैली। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार को भैंसाकुंड घाट पर अंतिम संस्कार के लिए जगह ही नहीं थी। इसके बाद परिवार वालों ने अपने रिश्तेदार के शव का अंतिम संस्कार लोगों को बैठने के लिए बनाए गए चबूतरे पर ही कर दिया। इस चबूतरे को प्लास्टिक शेड से ढंका गया था। अंतिम संस्कार के दौरान आग की लपटें तेज हो गईं, तो चिता की आग ने प्लास्टिक शेड को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

आपको बता दे गुरुवार को लखनऊ में कोरोना के 5,183 नए मामले सामने आए, जबकि 26 लोगों की मौत हो गई। वहीं, पूरे यूपी में गुरुवार को बीते 24 घंटे में 22 हजार 439 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। साथ ही 104 लोगों की मौत भी हुई है। प्रदेश में 1,29,848 एक्टिव मामले हो गए हैं। इससे पहले बुधवार को सूबे में 20,510 कोरोना संक्रमित मामले मिले थे। वहीं कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए महामारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कई बड़े और अहम फैसले लिए। उन 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू में बदलाव किया है, जहां प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इन जिलों में अब रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। इस दौरान पूरी सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान उन्हें ही बाहर निकलने की अनुमति होगी जिन्हे जिला प्रशासन द्वारा मंजूरी प्रदान की गई है। इसमें भी किसी को बिना मास्क और सैनिटाइजर के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। लोगों को मास्क और सैनिटाइजेशन के महत्व को समझाने और आवश्यकतानुसार कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
Form 6 विवाद पर राहुल गांधी के तीखे सवाल, TCS को किसने दिया बदलाव का आदेश? चुनाव आयोग से मांगा जवाब
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने भेजा इस्तीफा; नए प्रदेश अध्यक्ष की रेस में कई बड़े नाम
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
खुद पर चाकू से हमला सहा, फिर भी नहीं छोड़ा विमान का कंट्रोल; भारतीय पायलट स्मित मच्छार को ट्रंप ने बताया हीरो
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
त्योहारों से पहले महंगाई का बड़ा झटका, LPG सिलेंडर के दाम ₹63 तक बढ़े; जानें अब कितने में मिलेगा
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत, श्रीलंका को 124 रन से हराया; अब पाकिस्तान से होगा मुकाबला
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
सौरभ हत्याकांड: दोषी करार दिए जाने के बाद रोते हुए निकले मुस्कान-साहिल, रात में खाना खाने से किया इनकार
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
KBC 18 की शूटिंग में फिसले अमिताभ बच्चन, घुटने में लगी चोट; बोले- खड़े होने में हो रही दिक्कत
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
कॉकपिट में हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की हालत में सुधार, परिवार मुंबई से सऊदी रवाना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
रुपाली गांगुली ने सुनाया जिंदगी का वो दौर, जब परिवार ने खो दिया था सबकुछ; ‘अनुपमा’ से पूरा हुआ पिता का सपना
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
अक्टूबर में वक्री शनि की टेढ़ी नजर इन 3 राशियों पर! धन, नौकरी और रिश्तों में बरतें सावधानी
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की झड़ी, शुभमन गिल ने अकेले रचे 6 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘स्त्री 3’ के लिए तैयार हो जाइए! स्क्रिप्ट पूरी, 2028 में आएगी फिल्म; कहानी के ट्विस्ट पर मेकर्स ने बढ़ाई उत्सुकता
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल
‘द वन’ ने बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना दम, 6 दिन में 49.20 करोड़; सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप फिल्मों में शामिल