Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जॉन के साथ हो गई थी शादी! जेनेलिया ने बताई सच्चाई, कपड़ों के दाम ऊंचे रखने से ट्रॉल हुईं यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 7:29:15

2 News : जॉन के साथ हो गई थी शादी! जेनेलिया ने बताई सच्चाई, कपड़ों के दाम ऊंचे रखने से ट्रॉल हुईं यह एक्ट्रेस

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें जेनेलिया सुपरस्टार आमिर खान के अपोजिट हैं। जेनेलिया फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान सिद्धार्थ कन्नन को दिए हालिया इंटरव्यू में जेनेलिया ने साल 2011 में आई ‘फोर्स’ फिल्म की शूटिंग के दौरान शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर बात की। तब जेनेलिया को लेकर कहा गया था कि उनकी और को-एक्टर जॉन अब्राहम की शूटिंग के दौरान गलती से शादी हो गई थी। साल 2012 में रिपोर्ट आई थी कि शादी का सीन फिल्माते समय एक पुजारी ने गलती से जॉन और जेनेलिया की असली शादी की रस्में पूरी कर दी थीं।

पंडित जी ने शादी के सीन के दौरान असली मंत्र पढ़ें थे। पंडित भागवत गुरुजी ने कहा था कि दोनों की शादी हो चुकी है, क्योंकि उन्होंने सेट पर ही उचित मंत्र पढ़े थे और पूरी रस्में, मालाओं, मंगलसूत्र और सात फेरे करवाए थे। अब इस पर जेनेलिया ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं थी। हमने शादी नहीं की। ये कहानियां पीआर द्वारा फैलाई गई थीं और मुझे लगता है कि आपको उनसे पूछना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। यह सब एक पब्लिसिटी स्टंट था और इसमें उनकी या जॉन की कोई भूमिका नहीं थी।

उधर निर्माता विपुल शाह ने बताया कि उन्होंने मूल रूप से पुजारी के तौर पर एक एक्टर को लेने की योजना बनाई थी, लेकिन डायरेक्टर निशिकांत कामत ने प्रामाणिकता के लिए वास्तविक पंडित को लेने पर जोर दिया। यह मेरे डायरेक्टर के ऑथेंटिसिटी की कीमत है। हमें कैसे पता था कि पुजारी बाद में दावा करेगा कि उसने एक असली शादी करवाई है? जेनेलिया ईसाई है, इसलिए हिंदू विवाह की रस्में उन पर लागू नहीं होगी। मैं पब्लिसिटी के लिए ऐसा क्यों करूंगा?

अगर मेरा यही मकसद होता, तो मैं आसानी से खुद ही किसी हिंदू संगठन को शामिल कर सकता था। मैंने कई न्यूज चैनलों को भी मना कर दिया जो इस तथाकथित विवाह पर स्पेशल फीचर चलाना चाहते थे। उल्लेखनीय है कि साल 2012 में जेनेलिया की शादी एक्टर रितेश देशमुख के साथ हुई। उनके दो बच्चे हैं। दोनों ने साल 2003 में ‘तुझे मेरी कसम’ फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
genelia deshmukh,genelia d souza,john abraham,actor john abraham,genelia john,force movie,sitaare zameen par,nupur sanon,kriti sanon,nupur kriti,nupur clothing brand कृति सेनन की बहन नूपुर का है खुद का क्लोदिंग ब्रैंड, यूजर्स साध रहे निशाना

एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन एक्ट्रेस नूपुर सेनन ने खुद का क्लोदिंग ब्रैंड शुरू किया है, जिसका नाम ‘Label Nobo’ है। नूपुर ने अपने एक्टिंग करिअर की शुरुआत अक्षय कुमार के साथ एक गाने ‘फिलहाल’ से किया था। हालांकि इस वक्त नूपुर फिल्मों से ज्यादा अपने क्लोदिंग ब्रैंड को लेकर चर्चा में हैं। नूपुर ने पिछले साल ही इसकी शुरुआत की थी, लेकिन अब वो ब्रैंड को लेकर ऑनलाइन ट्रॉल हो रही हैं।

दरअसल हाल ही यूजर्स ने सोशल मीडिया पर उनके ब्रांड के कपड़ों को बेसिक बताते हुए प्राइस हाई रखने की बात कही है। कई यूजर्स ने यहां तक कह दिया है कि वो अपनी बहन के नाम का इस्तेमाल करके अपना ब्रैंड इतने हाई रेट पर चला रही हैं। एक यूजर ने नूपुर की वेबसाइट की कुछ ड्रेस की फोटो शेयर की, जिसमें एक नॉर्मल मैक्सी ड्रेस की कीमत 10700 रुपए है, वहीं एसिमिट्रिकल ड्रेस 10900 रुपए की है।

दूसरे यूजर ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह समझ में नहीं आता कि ऐसे बेसिक कपड़े इतने ज्यादा दामों पर क्यों बेचे जा रहे हैं, क्या यह किसी तरह की मनी लॉन्ड्रिंग है? कई लोगों ने इस ब्रैंड के रेट को बेककूफी बताया है। साइट पर एक नॉर्मल जंपसूट की रेट देखें, तो वो 11 हजार तक का है, वहीं एक सूट की रेट 36 हजार रुपए है। नूपुर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार तेलुगू फिल्म ‘टाइगर नागेश्वर राव’ में नजर आई थी। फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी। अब वह ‘नूरानी चेहरा’ फिल्म में दिखेंगी, जो कि उनकी पहली हिंदी मूवी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका