न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : राहुल ने बताई छोटे भाई मुकुल देव की मौत की असल वजह, यह मशहूर एक्टर हुआ था कास्टिंग काउच का शिकार

मशहूर एक्टर मुकुल देव ने 23 मई को 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर ने हर किसी को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 8:10:42

2 News : राहुल ने बताई छोटे भाई मुकुल देव की मौत की असल वजह, यह मशहूर एक्टर हुआ था कास्टिंग काउच का शिकार

मशहूर एक्टर मुकुल देव ने 23 मई को 54 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया था। कहा गया कि मुकुल डिप्रेशन में थे लेकिन अब उनके बड़े भाई अभिनेता राहुल देव (56) ने उनकी मौत की असल वजह बताई है। राहुल ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बातचीत में कहा कि मुकुल साढ़े 8 दिन आईसीयू में रहा। मेडिकली ये उसकी खराब खान-पान की आदतों का नतीजा था। उसने मौत से 4-5 दिन पहले से ही पूरी तरह से खाना-पीना बंद कर दिया था। हां, वह अकेलापन महसूस करता था और उसकी जीने की इच्छा खत्म हो गई थी।

उसने कई काम के ऑफर भी ठुकरा दिए थे। अब सारी रस्में पूरी करने के बाद सच्चाई का एहसास हो रहा है। मुझे पता है दर्द और गहरा होगा। मुकुल की मानसिक हालत के बारे में चल रही अफवाहों पर भी राहुल ने बात की और उनके डिप्रेशन में होने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज कर दिया। राहुल ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि मुकुल कि मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी और वे डिप्रेशन में थे, वे उसके संपर्क तक में नहीं थे। जो लोग कहते हैं कि वो फिट नहीं था, उसने हाफ मैराथन दौड़ लगाई थी। हां, उसका वजन जरूर बढ़ गया था।

जब कोई खुद की परवाह नहीं करता तो ये पता चलने लगता है। साल 2019 और 2024 के बीच वास्तव में उसके संपर्क में कौन था? क्या वो लोग उससे मिलने गए, जब वो अस्पताल में था या उसकी प्रेयर मीट में शामिल हुए? मुकुल साल 2019 में अपने पिता की देखभाल के चलते दिल्ली चले गए थे, जिनका उसी साल निधन हो गया। वहीं उनकी मां ने साल 2023 में दुनिया से विदाई ले ली थी। राहुल ने बताया कि मुकुल एकांतप्रिय हो गए थे और अपना समय लिखने में बिताने लगे थे। मुकुल बेटी को बहुत याद करते थे, उनके लिए अकेले रहना मुश्किल होता जा रहा था। मुकुल ‘दस्तक’, ‘जोश’ 'सन ऑफ सरदार', 'यमला पगला दीवाना', 'वजूद' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में नजर आए थे। उन्होंने कई टीवी सीरियल्स में भी काम किया।

rahul dev,actor rahul dev,mukul dev,actor mukul dev,rahul mukul,mukul dev death,rajeev khandelwal,actor rajeev khandelwal,rajeev casting couch

राजीव खंडेलवाल ने कहा, मैंने कभी किसी को जिंदगी बनाने या बिगाड़ने की ताकत नहीं दी

मशहूर एक्टर राजीव खंडेलवाल ने अपने करिअर को लेकर खुलकर बात की। साथ ही ये भी बताया कि वो कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे। राजीव ने जूम को दिए इंटरव्यू में बताया कि जब वो कास्टिंग काउच का शिकार हुए थे तो उन्होंने समझौता करने से इनकार कर दिया था जिसकी वजह से उनके हाथ से एक बड़ा ऑफर निकल गया था। राजीव ने कहा कि जब ऐसा हुआ तो मैंने सीधे उस व्यक्ति से कहा-'सॉरी सर, मेरे से नहीं मिलेगा आपको, मेरे दिमाग में, मैंने सोचा क्या ये व्यक्ति मेरी किस्मत का फैसला करेगा? नहीं, मैं अपनी किस्मत खुद लिखता हूं।

सिर्फ इसलिए कि कोई मेरी जर्नी में मेरा साथ देने से मना करता है। इसका मतलब ये नहीं है कि मेरा सफर आगे नहीं बढ़ेगा। मैंने कभी किसी को अपनी जिंदगी बनाने या बिगाड़ने की ताकत नहीं दी। ये दोनों ही कठिन और आसान है लेकिन ये आपको जानना और पहचानना है कि आप किन मूल्यों के लिए खड़े हैं। मुझे पता था कि मैं वो इंसान नहीं हूं जो सिर्फ सीढ़ी चढ़ने के लिए समझौता करेगा।

मुझे महल नहीं चाहिए था। बस ये था कि हर छोटी सी चीज को ईमानदारी से कमाऊं। बता दें राजीव ने अपना करिअर टीवी से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज में कदम रखा। राजीव को आखिरी बार आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज में देखा गया, जिसमें साईं ताम्हणकर भी लीड रोल में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी