न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या आप भी स्टील के गिलास में पीते हैं शराब? ये गलती पड़ सकती है भारी; जानिए कैसे

स्टील के गिलास में शराब पीना क्यों सही नहीं माना जाता? जानें इसके पीछे के साइकोलॉजिकल, सोशल और हेल्थ फैक्टर्स और इससे जुड़ी सच्चाई।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 16 Jun 2025 8:03:15

क्या आप भी स्टील के गिलास में पीते हैं शराब? ये गलती पड़ सकती है भारी; जानिए कैसे

शराब के जाम छलकाने का मौका हो तो सिर्फ ब्रांड नहीं, बल्कि गिलास का चयन भी काफी अहमियत रखता है। अधिकांश लोग शराब पीने के लिए कांच के गिलास का इस्तेमाल करते हैं। कई बार मजबूरी में लोग प्लास्टिक के गिलास से भी काम चला लेते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को स्टील के गिलास में शराब पीते देखा होगा। अब सवाल यह उठता है कि ऐसा क्या कारण है जो लोग स्टील के गिलास से शराब पीने से बचते हैं? क्या यह कोई स्वास्थ्य से जुड़ा जोखिम है या फिर सिर्फ एक सोशल ट्रेंड? आइए इस भ्रम को दूर करते हैं और इसके पीछे की वजह समझते हैं।

शराब बनने के तरीके में छिपा है राज

स्टील के गिलास से परहेज़ की असली वजह जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि शराब कैसे बनती है। दरअसल, फरमेंटेशन से लेकर स्टोरेज और फिल्ट्रेशन तक का सारा प्रोसेस स्टील या स्टेनलेस स्टील कंटेनर्स में ही किया जाता है। यानि, शराब का अधिकांश हिस्सा अपने निर्माण के दौरान स्टील के संपर्क में ही रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो इस प्रोसेस से शराब की गुणवत्ता पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता। स्टील बर्तनों में शराब रखना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता, बल्कि यह एक आम औद्योगिक प्रक्रिया है।

फिर स्टील के गिलास से दूरी क्यों?

अब जब यह स्पष्ट हो गया कि स्टील बर्तन नुकसानदेह नहीं हैं, तो यह सवाल और गहरा हो जाता है कि शराब पीने के लिए स्टील के गिलास से दूरी क्यों बनाई जाती है? असल में शराब पीना कई लोगों के लिए सिर्फ एक आदत नहीं बल्कि एक अनुभव (experience) होता है, जिसे वे इंद्रियों से महसूस करना चाहते हैं। स्टील के गिलास में शराब का रंग नहीं दिखाई देता, उसमें जमे बुलबुले, घनत्व या बाकि टेक्सचर की पहचान करना मुश्किल होता है। वहीं, कांच के गिलास में शराब का रंग, क्वांटिटी और ट्रांसपेरेंसी सबकुछ नजर आता है, जिससे पीने वाले को हर सिप का अनुभव मिलता है। इससे पीने का आनंद और “सुरूर” दोनों दोगुना हो जाते हैं।

मामला स्टेटस सिंबल का भी है

आज की सोशल मीडिया और फिल्मी दुनिया में शराब का कांच के गिलास से पीना एक स्टेटस सिंबल बन चुका है। फिल्मों, बार, क्लब या फाइव-स्टार होटलों में हमेशा स्लीक कांच के गिलास में शराब सर्व की जाती है। यही इमेज लोगों के दिमाग में बैठ गई है कि यदि शराब कांच के गिलास में नहीं पी जा रही, तो वो उतनी “प्रीमियम” नहीं लगती।

लोगों को लगता है कि कांच का गिलास एक उच्च वर्गीय स्टाइल को दर्शाता है, जबकि स्टील का गिलास देसी या घरेलू प्रतीक बन जाता है। यही कारण है कि लोग स्टील के गिलास को ओहदे से नीचे का चुनाव मानते हैं।

साइकोलॉजिकल असर भी पड़ता है


सिर्फ स्वाद या रूप से नहीं, बल्कि शराब पीने का अनुभव मनोवैज्ञानिक रूप से भी असर डालता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब आप शराब को आंखों से देखते हैं, उसकी परतें, रंग और गति का अवलोकन करते हैं, तो दिमाग उसे ज्यादा गहराई से प्रोसेस करता है। स्टील के गिलास में यह सब छिपा रहता है, जिससे सेंसरियल एक्सपीरियंस अधूरा हो जाता है। यह ठीक वैसा है जैसे किसी व्यक्ति को आंखों पर पट्टी बांधकर कोई व्यंजन परोसा जाए—स्वाद तो आएगा लेकिन वह जुड़ाव और आनंद अधूरा लगेगा।

डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। किसी भी सुझाव को अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?