न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

UP के नोएडा में दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा, कार ने डिलिवरी बॉय को टक्कर मार 500 मीटर तक घसीटा, हुई मौत

दिल्ली में लड़की की लाश को 12 KM कार के साथ खींचने वाले दर्दनाक हादसे की तरह नोएडा में भी मामला सामने आया है। यह हादसा एक जनवरी की रात का नोएडा के सेक्टर-14 ए फ्लाई ओवर के पास का है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 05 Jan 2023 11:42:21

UP के नोएडा में दिल्ली के कंझावला जैसा हादसा, कार ने डिलिवरी बॉय को टक्कर मार 500 मीटर तक घसीटा, हुई मौत

दिल्ली में लड़की की लाश को 12 KM कार के साथ खींचने वाले दर्दनाक हादसे की तरह नोएडा में भी मामला सामने आया है। यह हादसा एक जनवरी की रात का नोएडा के सेक्टर-14 ए फ्लाई ओवर के पास का है। इसमें कार ने डिलिवरी बॉय कौशल को टक्कर मार दी। कार उसे 500 मीटर घसीटती ले गई। ड्राइवर ने आगे जाकर कार रोकी। लाश को छोड़कर कार से फरार हो गया। कौशल इटावा का रहने वाला है। वह नोएडा-दिल्ली के बीच स्विगी की ओर से फूड डिलीवरी करता था। नोएडा में सलारपुर में रहता था।

हादसे की शिकायत कौशल के भाई अमित कुमार ने थाना फेज-1 में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक, 1 जनवरी की रात करीब एक बजे अमित कुमार ने अपने भाई कौशल को फोन किया। किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन उठाया और बताया मैं ओला गाड़ी चलाने वाला बोल रहा हूं। तुम्हारे भाई का एक्सीडेंट हो गया है। किसी अज्ञात वाहन ने सेक्टर-14 फ्लाई ओवर के पास टक्कर मार दी और खींचता हुआ शनि मंदिर सड़क तक ले गया। पुलिस अब इस ओला कैब ड्राइवर की तलाश में है जिसने कौशल के भाई का फोन उठाया था।

भाई अमित कुमार ने बताया कि इसके बाद हम लोग शनि मंदिर पहुंचे। यहां कौशल का शव शनि मंदिर के पास पड़ा हुआ था। मौके पर पुलिस भी थी। अमित के मुताबिक उनके भाई पिछले एक महीने से स्विगी में डिलीवरी ब्वॉय का काम कर रहा था। कौशल की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद लाश लेकर परिवार के लोग इटावा चले गए। वहीं पर अंतिम संस्कार किया गया।

ADCP आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वह दिल्ली और नोएडा की ओर मुख्य सड़क पर लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है। जिस ओला ड्राइवर ने फोन उठाया था उसकी तलाश भी की जा रही है। इसके लिए 3 टीमें बनाई गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं

‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल

अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता

टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान

वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात

चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान

अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर

अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना

‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया

शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज

गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद

अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप