न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बायोपिक में मीना कुमारी का रोल कर सकती हैं ये एक्ट्रेस, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर आया सामने

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं, जो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। बहुत सी एक्ट्रेस उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 8:25:32

2 News : बायोपिक में मीना कुमारी का रोल कर सकती हैं ये एक्ट्रेस, ‘सन ऑफ सरदार 2’ का मोशन पोस्टर आया सामने

दिवंगत दिग्गज एक्ट्रेस मीना कुमारी ने कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं, जो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। बहुत सी एक्ट्रेस उन्हें अपनी आदर्श मानती हैं। इस बीच ट्रेजेडी क्वीन के रूप में मशहूर मीना कुमारी की बायोपिक की घोषणा के बाद से ही कई बड़ी एक्ट्रेस इस फिल्म का हिस्सा बनने की दौड़ में हैं। अब खबर है कि इस आइकोनिक रोल के लिए मेकर्स ने कियारा आडवाणी को अप्रोच किया है। इस मेगा बजट फिल्म के राइट्स डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने सारेगामा और अमरोही परिवार के साथ मिलकर खरीदे हैं।

बड़े स्तर पर बनाई जा रही इस फिल्म को लेकर पहले से ही जबरदस्त चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की टीम मानती है कि मीना कुमारी जैसी टॉप क्लास अदाकारा का किरदार निभाने के लिए कियारा एक बेहतरीन चॉइस हैं। कियारा को स्क्रिप्ट सुनाई जा चुकी है और उन्हें कहानी काफी पसंद आई है। हालांकि अभी उन्होंने आधिकारिक तौर पर हामी नहीं भरी है। अगर कियारा इस प्रोजेक्ट के लिए हां करती हैं, तो यह उनकी प्रेग्नेंसी के बाद शूट होने वाली पहली फिल्म हो सकती है, जो इस प्रोजेक्ट को और खास बना देती है।

मीना कुमारी हिंदी सिनेमा की सबसे दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक थीं, जिन्होंने 'बैजू बावरा', 'साहिब बीबी और गुलाम', और 'पाकीजा' जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों पर राज किया। उनकी जिंदगी न केवल उनकी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती है, बल्कि निजी जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव और दुखों के लिए भी। उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर लाना एक बड़ा और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट है और कियारा का इसमें शामिल होना फैंस के लिए रोमांचक खबर है। कियारा जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर नजर डालें तो इनमें ‘वार 2’ और ‘टॉक्सिक’ भी शामिल हैं।

सिनेमाघरों में इस दिन रिलीज होगी अजय देवगन की ‘सन ऑफ सरदार 2’ मूवी

दिग्गज एक्टर अजय देवगन अब फिल्म 'सन ऑफ सरदार' के सीक्वल के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करते हुए नजर आएंगे। उनकी यह फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इससे पहले 'सन ऑफ सरदार 2' से अजय की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहा है। अजय एक बार फिर ‘जस्सी रंधावा’ के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। अजय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर की है।

इसमें फिल्म का मोशन पोस्टर और एक नया पोस्टर दिखाया है। अजय ने कैप्शन में लिखा कि इस बार वो सिर्फ तूफान नहीं ला रहा है, वो खुद गरज रहा है। #SonOfSardaar2 इस 25 जुलाई को सिनेमाघरों में। फिल्म में अजय पहली बार एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगे। विजय कुमार अरोड़ा फिल्म के डायरेक्टर हैं। फिल्म में संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, रवि किशन, चंकी पांडे और नीरू बाजवा के भी अहम रोल हैं।

अजय इस फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर कर रहे हैं। यह साल 2012 में आई फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। फिल्म की ओटीटी रिलीज की बात करें तो फिल्म के पोस्टर पर Netflix का लोगो नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। हालांकि फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी