Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ के रोल को लेकर ऐसा बोले सनी, झूठे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कही यह बात

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इसके लिए बेकरार हैं और इससे जुड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 7:43:36

2 News : ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ के रोल को लेकर ऐसा बोले सनी, झूठे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कही यह बात

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। वे इसके लिए बेकरार हैं और इससे जुड़ी हर अपडेट पर नजर रखते हैं। इसमें रणबीर कपूर श्रीराम और साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी सीता माता के किरदार में नजर आएंगी। सनी देओल (67) फिल्म में ‘हनुमान’ के रूप में दिखेंगे। जूम के साथ बातचीत में सनी ने कहा कि वे बजरंग बली का रोल प्ले करने को लेकर नर्वस हैं। सनी ने कहा कि जाहिर तौर पर मैं ‘रामायण’ वाला किरदार निभा रहा हूं और यह बहुत एक्साइटिंग और मजेदार होने वाला है।

मैं जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करूंगा। मुझे लगता है यह बहुत गजब का और खूबसूरत अनुभव होगा। तैयारी के लिए मैं जाकर इससे जुड़ी चीजें देखूंगा कि पहले इस तरह का काम किस तरह किया गया है। नर्वसनेस और डर हमेशा बना हुआ है, लेकिन यही तो इसकी खूबसूरती है, क्योंकि आपको खुद में तलाश करना होता है कि आप इन चुनौतियों का किस तरह सामना करेंगे। मैं दावे से कह सकता हूं कि प्रोड्यूसर्स अपना काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें एक परालौकिक चीज को पर्दे पर उतारना है।

मैंने अपनी फिंगर्स क्रॉस कर रखी हैं और मानकर चल रहा हूं कि हम हॉलीवुड से हल्का काम नहीं करेंगे। ‘रामायण’ कई बार बन चुकी है और जब यह फिल्म पर्दे पर आएगी और जिस तरह सभी कलाकार इससे जुड़े रहे हैं, वो मुझे यकीन है कि इस महागाथा के साथ न्याय करेंगे। मुझे लगता है कि रणबीर कमाल करेंगे, क्योंकि वे एक बहुत अच्छे एक्टर हैं। वे जो भी प्रोजेक्ट करते हैं उसमें अपनी जान झोंक देते हैं। 'रामायण' का पहला पार्ट 2026 में दिवाली और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा। फिल्म में यश और अरुण गोविल जैसे कलाकारों की भी अहम भूमिका है। उल्लेखनीय है कि सनी की पिछली फिल्म कुछ समय पहले रिलीज हुई ‘जाट’ थी, जो उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पाई।
sunny deol,actor sunny deol,ramayana movie,hanuman role,sunny ramayana,jaat movie,box office collection सनी ने कहा, अगर आप अपने आपको हिट दिखाने के लिए झूठ का सहारा लेंगे तो…

सनी का मानना है कि आजकल फिल्म इंडस्ट्री में झूठे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और कॉरपोरेट बुकिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ गया है। सनी ने कहा कि ये एक गलत तरीका है फिल्म को हिट दिखाने का। कई प्रोडक्शन हाउस फिल्म की कमाई को जानबूझकर बढ़ा-चढ़ाकर दिखाते हैं ताकि लोगों को लगे कि फिल्म बहुत अच्छी चल रही है। अब सफलता का मतलब फिल्म की एक्टिंग से नहीं है, बल्कि झूठे आंकड़ों से निकाला जाने लगा है। अगर आप अपने आपको हिट दिखाने के लिए झूठ का सहारा लेंगे, तो ये सही रास्ता नहीं है।

यही वजह है कि आज कई अच्छी कहानियां और नए कलाकार सामने नहीं आ पा रहे हैं। मेरी इंडस्ट्री से यह अपील है कि वो इस गलत ट्रेंड को बंद करें और असली टैलेंट को आगे आने दें। इंडस्ट्री में हमेशा 'आउटसाइडर' रहने के बारे में सनी ने कहा कि अगर मेरे पापा के लिए कुछ गलत होता है, तो मैं गुस्सा हो जाता हूं और वही गुस्सा आप स्क्रीन पर देखते हैं। लोगों के दिलों में हमारे लिए जो प्यार है वो ऐसा है कि उसे खरीदा नहीं जा सकता।

वो बस है और ये इसलिए क्योंकि हम जैसे हैं और जो किरदार निभाते हैं वो जिससे प्रेरणा लेते हैं। ये एक खास रिश्ता है। इंडस्ट्री अब बदल गई है। पहले ऐसा नहीं था। अब ये ज्यादा कमर्शियल और कॉरपोरेट हो गई है। चीजें ऐसी हो गई हैं तो हमें इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना है चाहे अच्छा हो या बुरा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका