न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कभी भी जारी हो सकती है राजस्थान भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची, जातीय संतुलन और युवा चेहरों पर रहेगा फोकस

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी संगठन को लेकर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 23 Jun 2025 5:45:22

कभी भी जारी हो सकती है राजस्थान भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची, जातीय संतुलन और युवा चेहरों पर रहेगा फोकस

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी संगठन को लेकर बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम की घोषणा अब किसी भी समय की जा सकती है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदेश संगठन और सत्ता के शीर्ष नेताओं द्वारा तैयार की गई पदाधिकारियों की सूची को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधा मोहन अग्रवाल के माध्यम से पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।

केंद्रीय नेतृत्व की मुहर का इंतजार

बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने देश के अन्य कुछ प्रदेशों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है, ऐसे में राजस्थान में भी जल्द ही इस प्रक्रिया को हरी झंडी मिल सकती है। पहले ऐसा कहा जा रहा था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही यह सूची जारी होगी, लेकिन अब यह शर्त समाप्त मानी जा रही है।

पुराने चेहरों की छुट्टी तय, युवा और महिलाएं होंगे शामिल

मौजूदा भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों में से करीब एक दर्जन नेताओं की छुट्टी की चर्चा तेज है। वहीं, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम में बड़ी संख्या में युवा चेहरों और महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिए जाने की सुगबुगाहट है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, "एक व्यक्ति, एक पद" की नीति के तहत भजनलाल शर्मा (मुख्यमंत्री), दीया कुमारी (उपमुख्यमंत्री), ओपी भड़ाना (देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष), सीआर चौधरी (किसान आयोग अध्यक्ष) जैसे नेताओं की जगह नए चेहरे प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष पदों पर लाए जाएंगे।

सांसद-विधायकों को नहीं मिलेगा संगठन में पद

भाजपा के शीर्ष संगठनात्मक सूत्रों के अनुसार, इस बार पार्टी नेतृत्व सांसदों और विधायकों को प्रदेश संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं देना चाहता। नेतृत्व का मानना है कि निर्वाचित जनप्रतिनिधि संगठन के कार्यों के लिए पूरा समय नहीं दे पाते, जिससे न तो संगठन सक्रिय रह पाता है और न ही निर्वाचन क्षेत्र में समुचित विकास कार्य हो पाते हैं।

राजनीतिक नियुक्तियों का दबाव भी साफ

मौजूदा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया, मुकेश दाधीच और मंत्री भूपेन्द्र सैनी को विभिन्न बोर्ड-निगमों में नियुक्त किए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। इससे संगठन में स्थान रिक्त होंगे, जिन्हें नए नेताओं से भरा जा सकता है।

जातीय और क्षेत्रीय संतुलन पर भी होगी नजर

प्रदेश में शेखावाटी अंचल में राजपूत समुदाय, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग में ब्राह्मण समुदाय, तथा उदयपुर संभाग में वैश्य समुदाय के नेताओं को हाल ही में जिलाध्यक्ष नहीं बनाया गया, जिससे संतुलन साधने के लिए इन समुदायों के अनुभवी कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल करने की योजना बनाई गई है। जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह कदम पार्टी के भविष्य की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

महिलाओं और जाट समुदाय को भी प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना

भाजपा के अंदरखाने में इस बात की भी चर्चा है कि मौजूदा जाट समुदाय के पदाधिकारी को हटाकर इस वर्ग के किसी नए चेहरे को लाया जा सकता है। साथ ही, आधा दर्जन से अधिक महिलाओं को प्रदेश कार्यकारिणी में स्थान दिए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिससे संगठन को अधिक समावेशी और प्रभावशाली बनाया जा सके।

राजस्थान भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव अब लगभग तय माना जा रहा है। पार्टी का जोर युवा, महिला और सामाजिक विविधता को प्राथमिकता देने पर है। नई प्रदेश टीम के साथ भाजपा आगामी स्थानीय चुनावों और संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण की दिशा में आगे बढ़ने की तैयारी में है। सभी की निगाहें अब केवल राष्ट्रीय नेतृत्व की मंजूरी पर टिकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?