बॉलीवुड के टैलेंटेड और एनर्जेटिक एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली देशभक्ति फिल्म 'बॉर्डर-2' की तैयारी में जुटे हैं। साल 1997 में आई जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' दर्शकों के दिलों पर छा गई थी और अब इसका दूसरा पार्ट भी दर्शकों में वही जोश और जुनून भरने के लिए तैयार है। लंबे समय से इस कल्ट क्लासिक के सीक्वल का इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए यह एक बड़ा सरप्राइज है।
जवानों संग जोश दिखाते नजर आए वरुण
वरुण धवन ने हाल ही में देश के बहादुर जवानों से मुलाकात की और एक शानदार और प्रेरणादायक पल साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे जवानों के साथ 50 पुशअप्स चैलेंज करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा, "बॉर्डर-2, हमारे सारे युवा कैडेट्स के साथ नकल चैलेंज।" हालांकि यह जोश से भरा हुआ पल था, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूज़र्स को वरुण का पुशअप करने का तरीका पसंद नहीं आया।














