न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो डबल डेकर बस में टक्कर, 8 की मौत, 35 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ़्तार डबल डेकर खड़ी बस ने टक्कर मार दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 25 Jul 2022 11:00:40

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, दो डबल डेकर बस में टक्कर,  8 की मौत, 35 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से होकर गुजरने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास एक खड़ी डबल डेकर बस में तेज रफ़्तार डबल डेकर खड़ी बस ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घयलों को नजदीकी हैदरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। इस हादसे में 8 यात्रियों की मौत हो गई। 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई थी वही दो ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 35 से ज्यादा यात्री इस हादसे में घायल हुए है, जिनका इलाज हैदरगढ़ सीएचसी में चल रहा है। हादसे में कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

अब तक मिल जानकारी के अनुसार दोनों डबल डेकर बस बिहार के सीतामढ़ी और सुपौल से दिल्ली जा रही थी। तभी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लोनीकटरा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर मदरहा गांव के पास पहले से खड़ी डबल डेकर बस को दूसरी बस ने टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस हादसे की जांच कर रहे है, वहीं मृतकों की शिनाख्त कराकर उनके परिजनों से संपर्क की कोशिश की जा रही है।

यात्रियों के मुताबिक दोनों बसें बिहार से दिल्ली ही जा रही थीं, जिनके नंबर UP17 एटी 1353 और UP 81 डीटी 1580 हैं। तभी यूपीडा की कैंटीन के सामने पहली डबल डेकर के ड्राइवर ने बस पार्किंग में न खड़ी करके हाईवे के किनारे ही खड़ी कर दी। जिसके चलते पीछे से आ रही दूसरी तेज रफ्तार वॉल्वो बस अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ी। पीछे से आई बस के ज्यादा यात्री मरे और घायल हुए, क्योंकि पहले से खड़ी बस के यात्री कैंटीन में गए थे।

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की टक्कर से हुई 8 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
9/11 की 25वीं बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को घेरा, बोले- भारत दशकों से आतंकवाद की लड़ाई में सबसे आगे
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव में भाजपा अकेले उतरेगी, बागी टीएमसी नेताओं को गठबंधन की उम्मीद पर झटका
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
तमिलनाडु में निर्माणाधीन चर्च की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत; 11 घायल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
बिग बॉस 20 में रीति तिवारी पर मैरी कॉम की टिप्पणी से विवाद, सोशल मीडिया पर हुई आलोचना, वीडियो वायरल
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
सत्य निकेतन हादसे के बाद MCD का बड़ा एक्शन, दिल्ली में 41 जगहों पर ध्वस्तीकरण; 61 संपत्तियां सील
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
गर्दन और कोहनी का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, दूध-केले से लेकर चंदन तक आएंगे काम
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना का बढ़ा दायरा, अब 1.80 लाख रुपये तक सालाना आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेगा लाभ
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
समय रैना के साथ जुड़ा मेधा शंकर का नाम, सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस को मिला ये ‘क्लू’
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
गणेश चतुर्थी पर घर पर बनाएं सत्तू के मोदक, बिना गैस और झंझट के तैयार होगी बप्पा की पसंदीदा मिठाई
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
पंजाब के स्कूलों में पहुंची अभिजीत दीपके की टीम, अरविंद केजरीवाल ने कमियों पर दिया कार्रवाई का भरोसा
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
एक ही स्कूल में पढ़ते हैं 66 हजार से ज्यादा बच्चे, जानिए लखनऊ के इस स्कूल की खासियत
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
iPhone 18 Pro की फोटो में AI से छेड़छाड़ हुई तो चलेगा पता, Apple का नया फीचर करेगा मदद
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात
काम से छुट्टी मिलते ही निमरत कौर ने टीम संग देखी ‘हनुमान अंश’, फिल्म की तारीफ में कही यह बात