न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रडार से बाहर और टारगेट पर सटीक; अमेरिका के इस B-2 बॉम्बर ने ईरान में मचाई भारी तबाही

अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर B-2 बॉम्बर्स और टॉमहॉक मिसाइलों से जबरदस्त हमला किया। फोर्डो पर 30 टन बम गिराए गए, ट्रंप ने दी दोबारा हमला करने की चेतावनी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 22 Jun 2025 9:36:29

रडार से बाहर और टारगेट पर सटीक;  अमेरिका के इस B-2 बॉम्बर ने ईरान में मचाई भारी तबाही

ईरान और इजराइल के बीच पिछले कई दिनों से जारी संघर्ष अब और ज़्यादा भड़कता दिखाई दे रहा है। इस जंग में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया में पोस्ट कर अमेरिका के हमले की जानकारी दी। ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर निशाना साधते हुए उन्हें तबाह कर दिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका के छह घातक B-2 बॉम्बर्स ने यह हमला अंजाम दिया, और अकेले 'फोर्डो' जैसे सुरक्षित ठिकाने पर 30 टन बम गिराए गए।

B-2 बॉम्बर का डरावना वार… जैसे आकाश से बरसी तबाही

सूत्रों के मुताबिक, सप्ताहांत में किए गए इस ऑपरेशन में अमेरिका ने अपने सबसे एडवांस B-2 बॉम्बर्स का इस्तेमाल किया। ये वही तीन ठिकाने थे जिनका ज़िक्र राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल पोस्ट में किया था। इस हमले में छह बमवर्षक विमानों की तैनाती ने ईरान को चौकन्ना कर दिया है।

B-2 बॉम्बर: उड़ान नहीं, कयामत है ये!

ऐसा कहा जाता है कि B-2 बॉम्बर का मतलब है – विनाश का आकाश से उतरता चेहरा। इसकी रेंज लगभग 11,000 किलोमीटर है और रिफ्यूलिंग के बाद यह लगभग 19,000 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी वॉरहेड क्षमता 18 टन तक है, जो इसे परमाणु या पारंपरिक दोनों हमलों के लिए घातक बनाती है।

यह बमवर्षक विमान 12 किलोमीटर की ऊंचाई से हमला कर सकता है और हमले के बाद ज़मीन में 60 मीटर तक घुस सकता है। इसका हर वार एक भूकंप की तरह असर करता है।

रडार को चकमा देता है ये 'अदृश्य हमला'

B-2 बॉम्बर की सबसे खतरनाक खासियत यह है कि यह दुश्मन की नजर में आए बिना ही घातक हमला कर सकता है। इसकी डिजाइन एक विशाल पंख की तरह है और इसमें पारंपरिक टेल नहीं होता। यही वजह है कि यह किसी भी रडार की पकड़ में नहीं आता। आज अमेरिका के पास कुल 20 B-2 बॉम्बर्स हैं, जो युद्ध की दिशा पलटने में सक्षम हैं।

पनडुब्बियों से दागी गईं मिसाइलें – 400 मील दूर से मौत की दस्तक

इस हमले में अमेरिका ने सिर्फ बॉम्बर्स ही नहीं, बल्कि 30 टॉमहॉक मिसाइलें भी दागीं। ये मिसाइलें 400 मील दूर तैनात पनडुब्बियों से छोड़ी गईं, जो ‘नतांज’ और ‘इस्फहान’ में जा गिरीं, जबकि ‘फोर्डो’ पर बमों की पूरी बौछार की गई। इस सटीक और संगठित हमले ने ईरान को गहराई से झकझोर दिया।

क्या है टॉमहॉक मिसाइल की ताकत?

टॉमहॉक मिसाइल एक लंबी दूरी की क्रूज़ मिसाइल है, जिसकी रेंज 2,400 किमी तक होती है और स्पीड करीब 885 किमी/घंटा होती है। इसे पनडुब्बी या युद्धपोत से दागा जा सकता है और यह ज़मीन पर मौजूद टारगेट्स को सटीकता से भेद सकती है।

ट्रंप की चेतावनी – ईरान या तो शांति चुने, वरना तबाही तय

हमले के कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान से संयम बरतने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने हमला जारी रखा, तो अमेरिका और भी टारगेट्स को नष्ट करने से पीछे नहीं हटेगा। ट्रंप ने कहा, "ईरान में या तो शांति होगी या फिर त्रासदी, फैसला उन्हें करना है।"

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत