न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ का ट्रेलर रिलीज, भीड़ में फंसीं यह एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म कालीधर लापता का ट्रेलर आज शनिवार (21 जून) को रिलीज कर दिया गया। कहानी एक ऐसे शख्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 21 Jun 2025 8:54:52

2 News : अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘कालीधर लापता’ का ट्रेलर रिलीज, भीड़ में फंसीं यह एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

एक्टर अभिषेक बच्चन की फिल्म 'कालीधर लापता' का ट्रेलर आज शनिवार (21 जून) को रिलीज कर दिया गया। कहानी एक ऐसे शख्स की है जो परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर हुए मनमुटाव के बाद घर छोड़कर चला जाता है। अब क्योंकि ‘कालीधर’ के पास ना कोई फोन है, ना कोई फेसबुक, इंस्टा, ट्विटर हैंडल, तो ऐसे में उसे ढूंढना एक कड़ी चुनौती है। इधर परिवार के लोग ‘कालीधर’ की तलाश में जुटे हैं और उधर वह जा पहुंचा है एक ऐसे अनजान गांव में, जहां रहता है एक छोटा लड़का ‘बल्लू’।

‘बल्लू’ फूल बेचकर और अन्य छोटे-मोटे काम करके अपना गुजारा करता है। जब उसकी दोस्ती ‘कालीधर’ से होती है तो वह उन्हें जीने की एक नई उम्मीद देता है और सिखाता है कि वो जिंदगीभर दूसरों के लिए जिया है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि जब उसे अपने लिए जीना चाहिए। वह ‘कालीधर’ को कई ऐसे छोटे-मोटे काम करवाता है, जिन्हें ‘कालीधर’ हमेशा से करना चाहता था, लेकिन किसी ना किसी वजह से नहीं कर पाया। इसी बीच ‘कालीधर’ को पता चलता है कि उसके परिवार के लोग उसे ढूंढ रहे हैं और फिर से अपने साथ ले जाएंगे। ट्रेलर काफी एंगेजिंग है।

अभिषेक ने अपने एक्स हैंडल पर ट्रेलर शेयर करते हुए कहा, “कभी-कभी लाइफ में दूसरा मौका मिलने लगता है और यही वह समय होता है जब सबसे अलग एक्सपीरियंस और रिश्ते बनते हैं।” उन्होंने मूवी को एक दिल को छू लेने वाली स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म भी कहा। कहानी, म्यूजिक और डायलॉग के साथ फिल्म की कास्ट भी बेहतरीन है। अभिषेक ‘कालीधर’ का किरदार निभा रहे हैं वहीं दैविक बगेला (बल्लू) और जीशान अय्युब अहम रोल में हैं। फिल्म को मधुमिता ने निर्देशित किया है और जी स्टूडियो ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी-5 पर रिलीज होगी। अभिषेक की पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अभी सिनेमाघरों में लगी हुई है, जो लोगों को पसंद आ रही है।

abhishek bachchan,actor abhishek bachchan,kaalidhar laapatt,kaalidhar laapataa trailer,nushrratt bharuccha,actress nushrratt bharuccha,nushrratt bharuccha fans,nushrratt bharuccha video

नुसरत भरूचा भीड़ में हुई परेशान, करीबियों को तलाशती दिखीं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें नुसरत प्रशंसकों की भीड़ के बीच फंसी नजर आ रही हैं। इस दौरान वह परेशान होकर अपने करीबियों को ढूढ़ती हुई दिख रही हैं। नुसरत ने चिल्लाते हुए कहा, “मेरे लोग कहां हैं?” दरअसल नुसरत आज शनिवार को मुंबई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

इस दौरान अभिनेत्री के फैंस उनके साथ सेल्फी लेने का प्रयास करते दिखे, जिस कारण नुसरत भीड़ के बीच में फंस जाती हैं। नुसरत किसी बिल्डिंग से बाहर आने की कोशिश कर सही हैं, लेकिन भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उन्हें रोक रही है। नुसरता का एक और वीडियो इंस्टेंट बॉलीवुड ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में ‘छोरी’ फेम एक्ट्रेस नुसरत और अमृता फडणवीस योगा करती नजर आ रही हैं।

इंटरनेशनल योगा डे पर नुसरत के अलावा कई सेलेब्स ने योगा करके इस दिन को मनाया। काम के मोर्चे पर बात करें तो नुसरत को पिछली बार हॉरर फिल्म 'छोरी 2' में देखा गया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस फिल्म में नुसरत के अलावा सोहा अली खान और गशमीर महाजन नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी