न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

UP News: बहराइच में सरकारी गाड़ी से बाइक सवार की टक्कर, 30 किलोमीटर तक घसीटता रहा शव

बहराइच जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां नानपारा के तहसीलदार की सरकारी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और उसका शव कथित तौर पर 30 किलोमीटर तक घसीटा गया।

Posts by : Sandeep Gupta | Updated on: Sat, 21 Dec 2024 9:22:09

UP News: बहराइच में सरकारी गाड़ी से बाइक सवार की टक्कर,  30 किलोमीटर तक घसीटता रहा शव

बहराइच जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां नानपारा के तहसीलदार की सरकारी गाड़ी ने एक बाइक सवार को टक्कर मारी और उसका शव कथित तौर पर 30 किलोमीटर तक घसीटा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार हलदार (35) के रूप में हुई है, जो पयागपुर का निवासी था। वह अपनी भतीजी को छोड़ने के बाद घर लौट रहा था, तभी गुरुवार शाम को नानपारा-बहराइच मार्ग पर यह हादसा हुआ। हलदार का शव गाड़ी में फंस गया और काफी दूरी तक घसीटते हुए नानपारा तहसील तक पहुंच गया।

घटना के बाद जिलाधिकारी मोनिका रानी ने गाड़ी में बैठे नायब तहसीलदार शैलेश अवस्थी के निलंबन की सिफारिश की है। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कर सरकारी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया, "मृतक नरेंद्र हलदार और तहसीलदार के वाहन चालक मेराज अहमद के मोबाइल सीडीआर के जरिए उनकी लोकेशन ट्रैक की गई, जिससे यह पुष्टि हुई कि शव को 30 किलोमीटर तक घसीटते हुए नानपारा तक ले जाया गया।"

गाड़ी चालक की गिरफ्तारी

एसपी वृंदा शुक्ला ने कहा, "यह घोर लापरवाही है, एक भारी शव को 30 किलोमीटर तक गाड़ी में फंसा रहने दिया और किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई, यह कैसे संभव है? शायद डर के कारण गाड़ी रोकी नहीं गई।" उन्होंने बताया कि वाहन चालक मेराज अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है और शव का पोस्टमार्टम करवा लिया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि घटना की विस्तृत जांच के लिए दुर्घटनास्थल और 30 किलोमीटर रूट के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

नायब तहसीलदार को निलंबित करने की सलाह

जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि बाइक और सरकारी गाड़ी के बीच टक्कर का मामला उनके संज्ञान में आया है। नायब तहसीलदार ने घटना के बारे में जानकारी नहीं होने की बात कही है। इस मामले में जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को निलंबित करने की सलाह दी है और संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 44 साल बाद जीता एशियन गेम्स का गोल्ड, ओलंपिक टिकट भी पक्का
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
बिहार MLC चुनाव में RJD-कांग्रेस के बीच बढ़ी दूरी? कांग्रेस ने 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली-मुंबई में प्रदर्शन, जंतर-मंतर पर 700 से ज्यादा लोग हिरासत में
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र देने की मांग, सांसद मिलिंद देवरा ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
लवलीना बोरगोहेन ने रचा नया इतिहास, जन्मदिन पर एशियन गेम्स का गोल्ड जीतकर बढ़ाया देश का मान
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, बिना डिस्प्ले वाला फिटनेस बैंड 7 दिन चलेगा, कीमत ₹13,999
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
काजल राघवानी ने खोला जिंदगी का सबसे दर्दनाक राज, बोलीं- ‘वह मुझे जमीन पर पटककर लात मारता था’
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर राहुल गांधी की चुप्पी को लेकर बीजेपी ने उठाए सवाल, किशन रेड्डी ने भी साधा निशाना
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
झारखंड में 7299 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, जानें योग्यता, उम्र सीमा, फीस और पूरी प्रक्रिया
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
56वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ की करोड़ों में कमाई, ‘द वन’ ने पकड़ी रफ्तार; ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन सिमटा
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
लिफ्ट में पेशाब... फिर उसी को पी गया डिलीवरी बॉय, CCTV सामने आते ही सोसाइटी में मचा हड़कंप
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
मोहन भागवत बोले- राष्ट्र और धर्म अलग नहीं, राष्ट्र कमजोर हुआ तो धर्म पर भी आएगा खतरा
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
TRAI का टेलीकॉम कंपनियों को नया निर्देश, वेबसाइट-ऐप पर अलग से दिखाने होंगे सस्ते वॉइस और SMS रिचार्ज प्लान
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया