न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

1 अगस्त से बदल जाएंगे रुपये-पैसों से जुड़े ये 4 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर; जानें कैसे

रुपये-पैसों से जुड़े 4 नए नियम या बदलाव 1 अगस्त 2021 से देश में लागू होने जा रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 29 Jul 2021 9:18:31

 1 अगस्त से बदल जाएंगे रुपये-पैसों से जुड़े ये 4 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर; जानें कैसे

देश में हर माह की पहली तारीख से कुछ न कुछ बदलाव या नए नियम लागू होते हैं। 1 अगस्त से आपके जीवन से जुड़े नियमों में बदलाव होने वाला है। रुपये-पैसों से जुड़े 4 नए नियम या बदलाव 1 अगस्त 2021 से देश में लागू होने जा रहे हैं। इनमें से कुछ नियमों से आपको फायदा होगा और कुछ आपकी जेब पर भारी पड़ने वाले हैं। आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।।

छुट्टी के दिन भी बैंक खाते में आएगी सैलेरी

नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (National Automated Clearing House- NACH) सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगा। नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित NACH के माध्यम से बल्क पेमेंट जैसे सैलरी, पेंशन, ब्याज, डिविडेंड आदि की भुगतान होता है। 1 अगस्त से NACH की सुविधा 7 दिन 24 घंटे मिलने से कंपनियां सैलरी कभी भी ट्रांसफर कर सकेंगी। ऐसे में अब आपकी सैलरी छुट्टी के दिन नहीं रुकेगी। 1 अगस्त 2021 से रविवार या कोई दूसरा बैंक हॉलिडे होने पर भी आपकी सैलरी, पेंशन, डिविडेंड और इंटरेस्ट का पैसा बैंक खाते में आ जाएगा।

ICICI Bank के बदल जाएंगे ये नियम

1 अगस्त से ICICI बैंक कुछ शुल्कों में बढ़ोतरी करने वाला है। यह बढ़ोतरी बचत खातों के लेनदेन एटीएम ट्रांजेक्शन इंटरचेंज और चेकबुक से जुड़ी हुई है। ICICI की ओर से अपने ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सर्विस दी जाती है। 4 बार पैसा निकालने के बाद आपको चार्ज देना होगा। फ्री लिमिट के बाद हर ट्रांजैक्शन पर 150 रुपये देने होंगे। ICICI Bank के ग्राहक अपनी होम ब्रांच से एक लाख रुपये प्रति निकाल सकते हैं। इससे ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति 1,000 पर देना होगा। होम ब्रांच के अलावा दूसरी ब्रांच से पैसा निकालने पर प्रतिदिन 25,000 रुपये तक कैश निकालने पर चार्ज नहीं है। उसके बाद 1000 रुपये निकालने पर 5 रुपये देना होगा।

ICICI बैंक के ग्राहकों को 25 चेक के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके बाद प्रति 10 चेक के लिए 20 रुपये का अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा। मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे 6 मेट्रो शहरों में महीने में 3 फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन मुफ्त रहेंगे। वहीं, बाकी सभी शहरों में महीने में 5 ट्रांजेक्शन मुफ्त मिलेंगे। इससे अधिक एटीएम ट्रांजेक्शन करते हैं तो हर फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 20 रुपये चुकाने होंगे, जबकि नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 8.50 रुपये का चार्ज लगेगा।

ATM से पैसा निकालना हो जाएगा महंगा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 1 अगस्त से एटीएम (ATM) से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव करने जा रहा है। RBI ने ATM ट्रांजेक्शन पर चार्ज बढ़ा दिया है। RBI ने इंटरचेंज फीस फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए 15 रुपये से 17 रुपये कर दिया है। नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए चार्ज 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है। आरबीआई इसकी इजाजत पिछले माह दे चुका है। बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिये एटीएम लगाते हैं और दूसरे बैंकों के ग्राहकों को भी इसके जरिए सेवाएं दी जाती हैं। निर्धारित सीमा से अधिक उपयोग के एवज में वे शुल्क लेते हैं जिसे इंटरचेंज फीस कहते हैं।

1 अगस्त से IPPB लेगा डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) 1 अगस्त 2021 से अपने ग्राहकों को डोरस्टेप बैंकिंग के लिए चार्ज लेना लागू करने वाला है। अभी IPPB डोरस्टेप बैंकिंग के लिए कोई चार्ज नहीं लेता है लेकिन 1 अगस्त से बैंक हर ग्राहक से डोरस्टेप बैंकिंग के मामले में कुछ सर्विस पर 20 रुपये और GST लेने वाला है। डाकघर के प्रॉडक्ट जैसे सुकन्या समृद्धि खाता, PPF, RD, LRD के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा। मोबाइल पोस्टपेड और बिल पेमेंट के लिए 20 रुपये प्लस जीएसटी देना होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल