रेड कार्पेट पर पहुंचते ही टूटी सारा अली खान की हील, वीडियो देख फैंस बोले- 'ऐसा तो हमारे साथ होता है!'
रेड कार्पेट पर सारा अली खान की हील टूटने का वीडियो हुआ वायरल! इवेंट में खूबसूरत दिख रहीं सारा की ये अनहोनी देख फैंस ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं। जानिए पूरा मामला और सारा का वर्क फ्रंट।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Fri, 25 Jul 2025 8:52:07
बॉलीवुड की चुलबुली अदाकारा सारा अली खान अक्सर अपने चुलबुले अंदाज़ और स्टाइलिश लुक्स के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उनके साथ ऐसा वाकया हुआ, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।
दरअसल, सारा जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं, उनकी हील्स टूट गईं। काले रंग के को-ऑर्ड सेट में बेहद खूबसूरत दिख रहीं सारा को अचानक असहज होते देखा गया। वीडियो में दिखा कि वह अचानक रुक गईं और अपनी चप्पल को पैर से ही ठीक करने लगीं। यह वीडियो वायरल हो गया और नेटिज़न्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं।