न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अब कोर्ट जाने की झंझट नहीं! घर बैठे भरें चालान, जानिए आसान तरीका

अब ट्रैफिक चालान भरने के लिए कोर्ट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं! भारत सरकार के ई-कोर्ट्स मिशन मोड प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई वर्चुअल कोर्ट सुविधा से आप घर बैठे ही चालान का भुगतान कर सकते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 10:01:03

अब कोर्ट जाने की झंझट नहीं! घर बैठे भरें चालान, जानिए आसान तरीका

भारत में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना अब पहले से महंगा पड़ सकता है, लेकिन इसकी प्रक्रिया अब ज्यादा आसान भी हो गई है। अगर कभी गलती से आपने ट्रैफिक नियम तोड़ दिए और चालान कट गया, तो अब आपको कोर्ट की लंबी लाइन में लगने की ज़रूरत नहीं। बस कुछ क्लिक में आप अपने चालान का निपटारा घर बैठे ही कर सकते हैं।

वर्चुअल कोर्ट क्या है?

वर्चुअल कोर्ट, भारत सरकार की ई-कोर्ट्स मिशन मोड परियोजना के अंतर्गत विकसित किया गया एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका उद्देश्य अदालतों का बोझ कम करते हुए न्याय व्यवस्था को डिजिटल रूप देना है। इस पोर्टल के जरिए नागरिक ट्रैफिक चालान की स्थिति जांच सकते हैं, ऑनलाइन फाइन भर सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर बिना कोर्ट गए चालान को चुनौती भी दे सकते हैं।

चालान कोर्ट में चला गया? ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान

अगर चालान कटने के 60 दिन बीत चुके हैं और वो वर्चुअल कोर्ट में ट्रांसफर हो गया है, तो भी घबराने की ज़रूरत नहीं है। इस सरल प्रक्रिया को अपनाकर आप इसे तुरंत भर सकते हैं:

वर्चुअल कोर्ट पोर्टल खोलें: https://vcourts.gov.in पर जाएं।

राज्य चुनें: वह राज्य चुनें जहां आपका वाहन रजिस्टर है।

चालान खोजें:

मोबाइल नंबर, वाहन नंबर, चालान नंबर या CNR नंबर की मदद से सर्च करें।

कैप्चा कोड भरें और मोबाइल OTP के ज़रिए लॉग इन करें।

चालान डिटेल्स जांचें:

‘View’ बटन पर क्लिक कर चालान की जानकारी और जुर्माने की रकम देखें।

पेमेंट करें:

“I wish to pay the proposed fine” ऑप्शन चुनें।

नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करें।

जैसे ही पेमेंट पूरा होगा, तुरंत डिजिटल रसीद जारी हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या पोर्टल पर फिर से लॉग इन करके प्राप्त कर सकते हैं।

90 दिन में चालान नहीं भरा तो क्या होगा?

अगर चालान जारी होने के बाद 90 दिनों तक भुगतान नहीं किया गया, तो मामला सीधे जिला अदालत तक चला जाएगा। इसके बाद आपको अदालत में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना पड़ सकता है और कानूनी कार्यवाही शुरू हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- भाजपा में चार साल में कुछ नहीं मिला, कांग्रेस में वापसी की भी उम्मीद नहीं
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, दिल्ली से पटना तक मार्च
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीते गोल्ड और सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु और खेल मंत्री मांडविया ने दी बधाई
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर राहुल गांधी और अभिजीत दीपके की मांग एक जैसी, क्या अब साथ आएंगे दोनों?
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
बैंक हड़ताल के बीच SBI ग्राहकों को राहत, 28-30 सितंबर तक ATM शुल्क माफ
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर लड़की से मारपीट और बदसलूकी, दूसरी जाति के लड़के से रिश्ते पर युवकों ने किया सवाल
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची PIL, SIR के दौरान लिए गए फैसलों को रद्द करने और 13 करोड़ नामों की जांच की मांग
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
Redmi 17C 5G की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, 1 अक्टूबर को होगी एंट्री; 6000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये फीचर्स
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
आखिरी वक्त तक काम करते रहे मुश्ताक खान, बेटे मोहसिन ने बताया कैसे बीते उनके अंतिम 10 दिन
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, दो की तलाश; पीड़िता के दोस्त से 1500 रुपये भी ट्रांसफर कराए थे
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अभिजीत दीपके ने चुनावी रणनीति पर विपक्ष को घेरा, बोले- ‘रिग्ड’ चुनाव मानते हैं तो फिर कब तक ऐसे सिस्टम में टिके रहेंगे?
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
अक्षय कुमार के बेटे आरव का बर्थडे लुक छाया, येलो-पिंक कोट और स्कार्फ में दिखा अलग अंदाज
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
मुश्ताक खान की जिंदगी का वो खौफनाक किस्सा, 12 घंटे बंधक रहे, मांगी गई थी 1 करोड़ की फिरौती; अजान सुनकर बचाई जान
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं
कोमल रानी संग अफेयर की खबरों पर भड़के गोविंदा? बोले- मेरी निजी जिंदगी को तमाशा न बनाएं