न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें तेज़, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली में ताकत की आज़माइश

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर सियासी तापमान चढ़ता दिख रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार एक साथ दिल्ली पहुंचे हैं, जिससे एक बार फिर कांग्रेस के पावर शेयरिंग फॉर्मूले की चर्चा गर्म हो गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 25 Jul 2025 10:01:22

कर्नाटक में सीएम बदलने की अटकलें तेज़, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार दिल्ली में ताकत की आज़माइश

नई दिल्ली। कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर एक बार फिर सियासी तापमान चढ़ता दिख रहा है। मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार एक साथ दिल्ली पहुंचे हैं, जिससे एक बार फिर कांग्रेस के पावर शेयरिंग फॉर्मूले की चर्चा गर्म हो गई है।

दरअसल, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद यह दावा सामने आया था कि ढाई-ढाई साल के लिए सीएम पद की साझेदारी का एक आंतरिक फॉर्मूला तय हुआ है। हालांकि पार्टी ने कभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। अब जब कांग्रेस सरकार नवंबर 2025 में ढाई साल पूरे करने जा रही है, ऐसे में यह सवाल फिर गूंज रहा है – क्या अब डीके शिवकुमार की बारी है?

सिद्धारमैया यदि जनवरी 2026 तक पद पर बने रहते हैं, तो वे कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले देवराज उर्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे, जिन्होंने 7.6 साल (2,792 दिन) तक यह पद संभाला था।

दोनों नेता AICC के OBC सम्मेलन में हिस्सा लेने दिल्ली पहुंचे हैं, लेकिन चर्चा ये भी है कि वे राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। जून से अब तक यह इन दोनों नेताओं की तीसरी दिल्ली यात्रा है।

राहुल गांधी से मिल सकते हैं दोनों नेता

कयास लगाए जा रहे हैं कि कांग्रेस में पावर शेयरिंग का एक कथित फॉर्मूला है, जिसके तहत डीके शिवकुमार को ढाई साल बाद मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। हालांकि, कांग्रेस ने इस फॉर्मूले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सिद्धारमैया और शिवकुमार गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। जून से लेकर अब तक यह उनकी तीसरी दिल्ली यात्रा है। इस बार वे AICC के बैकवर्ड क्लास विंग के 'भागीदारी न्याय सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इस दौरान दोनों नेता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। पिछले दिल्ली दौरे में सिद्धारमैया को राहुल गांधी से मिलने का समय नहीं मिला था।

2023 में सिद्धारमैया ने मारी थी बाजी

कर्नाटक में सियासी माहौल तनावपूर्ण है। सिद्धारमैया के समर्थक चाहते हैं कि वह 5 साल का कार्यकाल पूरा करें। दूसरी ओर, शिवकुमार के समर्थक उनके लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी की मांग कर रहे हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद दोनों नेताओं के बीच सीएम पद के लिए कड़ा मुकाबला हुआ था। तब कांग्रेस आलाकमान ने शिवकुमार को डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष बनाकर मामला सुलझाया था। उस समय कुछ खबरें आई थीं कि ढाई-ढाई साल के लिए सत्ता साझेदारी का फॉर्मूला तय हुआ है, लेकिन पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की।

'मैं कर्नाटक का CM हूं, कोई वैकेंसी नहीं है'

सिद्धारमैया ने हाल ही में दिल्ली में कहा था, 'मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री हूं। कोई वैकेंसी नहीं है।' उन्होंने यह भी कहा कि आलाकमान का फैसला अंतिम होगा। वहीं, शिवकुमार ने सावधानी से जवाब देते हुए कहा, 'मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वही अंतिम है। मैं पार्टी और नेतृत्व के प्रति वफादार हूं।' पार्टी आलाकमान ने दोनों खेमों को चुप रहने का निर्देश दिया है, जिसके बाद कोई भी विधायक खुलकर बयान नहीं दे रहा। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि सिद्धारमैया को हटाना आसान नहीं होगा। वह कर्नाटक में कांग्रेस के इकलौते OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग) मुख्यमंत्री हैं और अल्पसंख्यक, पिछड़ा वर्ग, एवं दलित समुदायों में उनकी मजबूत पकड़ है।

दावेदारी मजबूत कर रहे शिवकुमार

बिहार में होने वाले चुनावों में OBC वोट अहम हैं, इसलिए पार्टी सिद्धारमैया को हटाने का जोखिम शायद ही ले। सिद्धारमैया को हाल ही में AICC के OBC सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है, जिसकी पहली बैठक उनकी अध्यक्षता में हुई। दूसरी तरफ शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय के बड़े नेता हैं और पुराने मैसूर क्षेत्र में कांग्रेस की जीत में उनकी भूमिका अहम रही। वह खुलकर कुछ नहीं बोल रहे, लेकिन उनकी रणनीति और मठ-मंदिरों के दौरे बताते हैं कि वह चुपचाप अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।

आलाकमान चुप हैं

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'शिवकुमार धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वह पार्टी और गांधी परिवार के प्रति वफादारी का फायदा उठाना चाहते हैं।' कर्नाटक में कांग्रेस सरकार नवंबर में ढाई साल पूरे कर लेगी। अगर सत्ता साझेदारी का फॉर्मूला सही है, तो सिद्धारमैया जनवरी 2026 तक रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं और फिर शिवकुमार को मौका मिल सकता है। लेकिन, फिलहाल पार्टी आलाकमान इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। फिलहाल यह देखने के लिए इंतजार ही करना होगा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सियासत कैसी करवट लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती