न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जेलों पर कसने लगा कारागार विभाग का शिकंजा, दो जेलकर्मी बर्खास्त, एक निलम्बित

राजस्थान कारागार विभाग ने जेलों में बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री को धमकियों के बाद, जयपुर, जोधपुर और उदयपुर सेंट्रल जेल में तलाशी अभियान चला, जिसमें दो प्रहरी बर्खास्त और एक निलंबित किया गया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 31 Mar 2025 5:31:07

जेलों पर कसने लगा कारागार विभाग का शिकंजा, दो जेलकर्मी बर्खास्त, एक निलम्बित

जयपुर। राजस्थान कारागार विभाग प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री को जेलों से धमकी मिलने के बाद अब जेलों पर अपना शिकंजा कसता जा रहा है। इसके लिए जेलों में आकस्मिक तलाशी अभियान जारी है। जेलों में मिलने वाली संदिग्ध वस्तुओं को लेकर कारागार विभाग कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई कर रहा है। इसी सिलसिले में जयपुर सेंट्रल जेल, जोधपुर सेंट्रल जेल और उदयपुर सेंट्रल जेल ने संदिग्ध वस्तुएँ पहुंचाने वाले कार्मिकों में से एक को निलंबित और दो को बर्खास्त किया है।

डीआईजी (जेल) मोनिका अग्रवाल ने बताया कि उदयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी भजनलाल एवं जयपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी संजय कुमार को बर्खास्त कर दिया है। जोधपुर सेंट्रल जेल के प्रहरी राजेश विश्नोई को निलंबित किया है।

अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री को जेल से धमकियों और जेल में बंदियों के पास प्रतिबंधित सामग्री मिलने की सूचना पर तलाशी अभियान चलाया गया। जेल विभाग ने जेलों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। 12 जुलाई 2024 को उदयपुर सेंट्रल जेल के टावर नंबर 3 पर तैनात डयूटी प्रहरी भजनलाल ने एक पार्सल जेल के भीतर फेंका। इसमें चार मोबाइल, तीन बैट्री और तंबाकू की दस पुड़ियां थीं। मामला सामने आने के बाद 13 जुलाई को उसे निलंबित कर दिया था, अब भजनलाल को बर्खास्त कर दिया है।

जयपुर और जोधपुर जेल में भी फेंके मोबाइल

डीआईजी अग्रवाल ने बताया कि 30 अगस्त 2024 को जयपुर सेंट्रल में देर रात प्रहरी मैस के पास पीछे की मैनवाल से तीन पैकेट में 22 मोबाइल फेंके गए। इस मामले में जेल प्रहरी संजय कुमार को गिरफ्तार कर अनुसंधान के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। उसे भी रविवार को बर्खास्त कर दिया।

उन्होंने बताया कि 31 मार्च, 2024 को जोधपुर सेंट्रल जेल में जेल प्रशासन के द्वारा ऑपरेशन क्लीन स्वीप के तहत आकस्मिक तलाशी अभियान चलाया था। इसमें 16 मोबाइल, नौ सिम कार्ड, एक चार्जर व एक डाटा केबल बरामद की थी। जोधपुर के रातानाडा थाने में इस संबंध में दर्ज मामले का पुलिस ने अनुसंधान किया तो जेल प्रहरी राजेश विश्नोई की संलिप्तता पाई गई। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अब कारागार विभाग ने उसे निलंबित कर मुख्यालय जयपुर रखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
MPSC विवाद पर फिर मैदान में अभिजीत दीपके, प्रथमेश देशमुख की मौत के बाद महाराष्ट्र में बड़े आंदोलन का ऐलान
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
बिहार की बाढ़ पर तेजस्वी का बड़ा हमला, 7 केंद्रीय मंत्रियों को घेरा; पासवान-मांझी पर भी साधा निशाना
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी
रविवार को भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, ‘मिर्जापुर द मूवी’ दूसरे नंबर पर, ‘हैवान’ की कमाई रही फीकी