न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेजी के घोड़े पर सवार सोना, मोदी-ट्रम्प बैठक के बाद आया इतना उछाल

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू निवेशकों की रुचि से सोना 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा। चांदी भी महंगी हुई।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 14 Feb 2025 12:54:05

तेजी के घोड़े पर सवार सोना, मोदी-ट्रम्प बैठक के बाद आया इतना उछाल

अंतरास्ट्रीय बाजारों में मजबूती और घरेलू निवेशकों की बढ़ती रुचि के चलते सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का वायदा भाव 359 रुपये की तेजी के साथ 87,310 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1,319 रुपये (1.39%) की बढ़त के साथ 96,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।

सर्राफा बाजार में भी तेजी

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 140 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब सोना 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि पिछले सत्र में यह 87,960 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह, चांदी की कीमत में भी 800 रुपये की बढ़त देखी गई और यह 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पहले, बुधवार को यह 97,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चीजों के आयात पर टैरिफ लगाने के कारण आर्थिक अनिश्चितता बनी हुई है और इसलिए सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इसी के साथ अमेरिकी डॉलर की दरों और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के चलते भी लोग सोने को एक सुरक्षित निवेश के रूप में देख रहे हैं और इसकी खरीदारी बढ़ गई है।

शहर 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति किलोग्राम)

दिल्ली 87,310 - 80,050 - 1,00,500

मुंबई 87,160 - 79,900 - 1,00,500

जयपुर 87,310 -80,050 - 1,00,500

कोलकाता 87,160 - 79,900 - 1,00,500

नोएडा 87,160 - 79,900 - 1,00,500

लखनऊ 87,310 - 80,050 - 1,00,500

चेन्नई 87,160 - 79,900 - 1,08,000

बेंगलुरु 87,160 - 79,900 - 1,00,500

हैदराबाद 87,160 - 79,900 - 1,08,000

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, “सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी का मुख्य कारण निवेशकों की ओर से सुरक्षित संपत्तियों की मांग में बढ़ोतरी है। वैश्विक अनिश्चितताओं के चलते सोने और चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर झुकाव बढ़ रहा है। अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के कारण सोने-चांदी की कीमतों में मजबूती आई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब