न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तेलंगाना राज्य सरकार अपनी सभी गारंटियाँ पूरी करेगी: सोनिया गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को तेलंगाना के लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करेगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 3:09:49

तेलंगाना राज्य सरकार अपनी सभी गारंटियाँ पूरी करेगी: सोनिया गांधी

हैदराबाद। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को तेलंगाना के लोगों को आश्वस्त किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करेगी। सोनिया गांधी ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी और उन्हें तेज विकास तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

सिकंदराबाद के परेड ग्राउंड में 10वें तेलंगाना स्थापना दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में उनका पहले से रिकॉर्ड किया गया वीडियो संदेश चलाया गया।

राज्य सरकार ने समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रित किया था, लेकिन खराब स्वास्थ्य के कारण वह नहीं आ सकीं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना की जनता ने कांग्रेस को समृद्ध तथा विकसित तेलंगाना के निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है और लोगों के सभी सपनों का पूरा करना उनका कर्तव्य है। आज इस खास मौके पर, मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना की कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।

सोनिया गांधी ने "महान राज्य के गठन के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले तेलंगाना के अनगिनत शहीदों" को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा, "मैंने 2004 में करीमनगर में तेलंगाना के लोगों से वादा किया था कि कांग्रेस उनके सपनों को पूरा करेगी। मेरे बयान के बाद हमारी पार्टी में भी मतभेद उभरा था और कई लोग पार्टी छोड़कर चले गये। लेकिन आपके साहस और दृढ़ निश्चय ने मुझे आपके सपनों को पूरा करने की ताकत तथा प्रेरणा दी।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले 10 साल में तेलंगाना के लोगों ने उन्हें काफी सम्मान और स्नेह दिया है। मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राष्ट्र ध्वज फहराया और पुलिस दस्ते की सलामी ली। पिछले साल दिसंबर में राज्य में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद यह पहला तेलंगाना स्थापना दिवस है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका