न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने शपथ लेने के बाद लिया यूटर्न, नहीं चाहते हैं मंत्री पद

केरल में भारतीय जनता पार्टी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी को राज्य मंत्री बनाया गया है। हालांकि, अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह मंत्री पद नहीं चाहते हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 3:30:29

केरल में भाजपा का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी ने शपथ लेने के बाद लिया यूटर्न, नहीं चाहते हैं मंत्री पद

नई दिल्ली। केरल में भारतीय जनता पार्टी का खाता खोलने वाले सुरेश गोपी को राज्य मंत्री बनाया गया है। हालांकि, अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह मंत्री पद नहीं चाहते हैं। साथ ही उन्होंने फिल्मों में काम करने की बात कही है। फिलहाल, पार्टी की तरफ से इसे लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। गोपी ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में थ्रिसूर सीट से जीत हासिल की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपी का कहना है, 'मैं सांसद के तौर पर काम करना चाहता हूं। मेरा मत था कि मुझे यह (कैबिनेट में जगह) नहीं चाहिए। मैंने (पार्टी से) कहा भी था कि मुझे इसमें (कैबिनेट बर्थ) में दिलचस्पी नहीं है। मुझे लगता है कि मुझे जल्द ही इससे मुक्त कर दिया जाएगा।' खास बात है कि चुनाव के दौरान चुनावी नारा ही 'मोदी की गारंटी, थ्रिसूर से एक केंद्रीय मंत्री' था।

उन्होंने कहा, 'थ्रिसूर के लोग बहुत अच्छे से जानते हैं। मैं एक सांसद बनकर अच्छा काम करूंगा। मैं फिल्मों में काम करना चाहता हूं। पार्टी को फैसला करने दीजिए।' खास बात है कि सुरेश का बयान ऐसे समय पर आया है, जब रविवार को हुए शपथ ग्रहण के बाद सोमवार शाम नरेन्द्र मोदी अगुवाई वाली कैबिनेट पहली बार बैठक करने जा रही है।

मलयाली फिल्मों के मशहूर कलाकार सुरेश ने रविवार को पत्रकारों से कहा, 'यह (कैबिनेट में जगह देना) मोदी का फैसला था। उन्होंने मुझे बुलाया और अपने घर आने के लिए कहा। मैं बात का पालन कर रहा हूं। मुझे और कुछ भी नहीं पता। मैं एक सांसद रहूंगा, जो केरल और तमिलनाडु के लिए काम कर रहा है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान पहले ही थ्रिसूर की जनता को बता दिया था।'

गोपी ने लोकसभा चुनाव 2024 में थ्रिसूर सीट से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार वीएस सुनील कुमार को हराया है। इस सीट पर तीसरे स्थान पर कांग्रेस उम्मीदवार के मुरलीधरन रहे थे। गोपी ने 4 लाख 12 हजार 338 वोट हासिल किए थे। उन्होंने सुनील कुमार को 74 हजार से ज्यादा मतों से मात दे दी थी। खास बात है कि भाजपा पहली बार केरल में लोकसभा सीट जीती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके, मंच पर छलके आंसू; विपक्ष ने भी उठाए सवाल
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार हुआ है', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल ले जाने पर भड़के सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें
गर्मी में थाई रैश से हैं परेशान? बचाव और जल्दी ठीक करने के असरदार उपाय जानें