न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुप्रीम कोर्ट ने दिया संजय सिंह को झटका, गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि मामले में याचिका हुई खारिज

आप सांसद संजय सिंह को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि मामले में संजय सिंह की याचिका खारिज कर दी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 4:15:39

सुप्रीम कोर्ट ने दिया संजय सिंह को झटका, गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि मामले में याचिका हुई खारिज

नई दिल्ली। आप सांसद संजय सिंह को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात यूनिवर्सिटी मानहानि मामले में संजय सिंह की याचिका खारिज कर दी। संजय सिंह ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर कर निचली अदालत में चल रहे मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की डिग्री को लेकर यूनिवर्सिटी पर टिप्पणी की थी।

वहीं, गुजरात हाईकोर्ट ने संजय और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ निचली अदालत से जारी समन रद्द करने से पहले ही मना कर दिया था। पीएम मोदी की डिग्री को लेकर संजय सिंह और केजरीवाल ने गुजरात यूनिवर्सिटी के बारे में विवादित टिप्पणी की थी। यूनिवर्सिटी ने इसके चलते उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद निचली अदालत की तरफ से पेशी को लेकर आप सांसद को बार-बार समन भेजा जा रहा है।

संजय सिंह की तरफ से कोर्ट में पेश हुईं रेबेका जॉन ने कहा कि संजय सिंह की तरफ से यूनिवर्सिटी को लेकर जो कुछ कहा गया, उसमें मानहानि जैसा कुछ नहीं था। उन्होंने दलील दी, "वीडियो से यह स्पष्ट है कि बयान यूनिवर्सिटी के लिए मानहानि वाला नहीं है। ऐसा नहीं कहा गया कि गुजरात यूनिवर्सिटी ने फर्जी डिग्री बनाई है।" इस पर कोर्ट ने कहा कि जब ट्रायल कोर्ट में केस पर सुनवाई होगी, तब ये दलीलें दी जा सकती हैं। ये कहते हुए अदालत ने याचिका को खारिज कर दिया।

दरअसल, एडिशनल चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के जरिए संजय सिंह को मानहानि मामले में समन भेजा गया है। संजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर समन को रद्द करने की गुजारिश की थी। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले पर सुनवाई करते हुए आप सांसद की याचिका को खारिज कर दिया। गुजरात यूनिवर्सिटी की तरफ से सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता पेश हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान

'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता

पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा

अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा

10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?

'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल

डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी

पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे

फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल

स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी