न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान में दी दस्तक, 24 घंटों में कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना

दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई उत्तर भारत के राज्यों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि यूपी और राजस्थान में मानसून ने मंगलवार 25 जून, 2024 को दस्तक दे दी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 26 Jun 2024 10:06:52

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने राजस्थान में दी दस्तक, 24 घंटों में कोटा और उदयपुर संभाग में भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली। दिल्ली, यूपी और राजस्थान सहित कई उत्तर भारत के राज्यों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि यूपी और राजस्थान में मानसून ने मंगलवार 25 जून, 2024 को दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार को राजस्थान पहुंच गया। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

मानसून की उत्तरी सीमा मुंद्रा, महेसाणा, उदयपुर, शिवपुरी, सिद्धि, चाईबासा, हल्दिया, पाकुड़, साहिबगंज और रक्सौल से होकर गुजरती है। केंद्र ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के राजस्थान के और अधिक हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले 24 घंटों में कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि 25-26 जून को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान में अगले सात दिनों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। विभाग ने बताया कि ऐसे में अगले सात दिनों में पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून 29 जून तक गुजरात के बचे हिस्से, मध्य प्रदेश के बचे हिस्से, झारखंड के बचे हिस्से और पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर कर लेगा। वहीं, मौसम वैज्ञानिक ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए कहा, ‘‘झारखंड में मानसून की प्रगति धीमी रही है। अगले पांच दिनों में राज्य में अच्छी बारिश हो सकती है। अगले तीन दिनों में राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मानसून के पहुंचने की संभावना है।’’

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
आज से मैं अनशन शुरू कर रहा हूं...सोनम वांगचुक को हटाने के बाद अभिजीत दीपके का ऐलान
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'दिल्ली पुलिस ने जबरन उठाया'
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
'मेरे साथ मारपीट की गई', हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके; जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से अस्पताल क्यों ले गई दिल्ली पुलिस? सामने आई बड़ी वजह
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
बीजेपी वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन लेकर आए हैं, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर बोलीं डिंपल यादव
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
'ये क्या गुंडागर्दी चल रही है?', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे?, सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोली RJD
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
सफदरजंग अस्पताल पहुंचीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बोली - डॉक्टरों की मंजूरी के बिना....
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन, टिन्नू यादव और भतीजा मनीष 39 घंटे की पुलिस रिमांड पर
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
राम मंदिर में बिना पुलिस वेरिफिकेशन हुई भर्ती, 5 कर्मचारी सत्यापन में फेल
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका