न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सोनिया गांधी की टिप्पणी पर मचा सियासी बवाल, राष्ट्रपति भवन ने नाराजगी जताई

बजट 2025-26 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की टिप्पणी पर सियासी बवाल मच गया है। इसे लेकर अब राष्ट्रपति भवन की ओर से नाराजगी जताई गई है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 31 Jan 2025 5:41:15

सोनिया गांधी की टिप्पणी पर मचा सियासी बवाल, राष्ट्रपति भवन ने नाराजगी जताई

नई दिल्ली। बजट 2025-26 पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण के बाद कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी की टिप्पणी पर सियासी बवाल मच गया है। इसे लेकर अब राष्ट्रपति भवन की ओर से नाराजगी जताई गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को जारी बयान में कहा गया, "राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की टिप्पणियों से इस शीर्ष पद की गरिमा को ठेस पहुंची है।"

राष्ट्रपति भवन ने बयान में कहा, "संसद में माननीय राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मीडिया को प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के कुछ प्रमुख नेताओं ने ऐसी टिप्पणियां की हैं, जिनसे स्पष्ट रूप से उच्च पद की गरिमा को ठेस पहुंची है और इसलिए ये अस्वीकार्य हैं। इन नेताओं ने कहा है कि अंत में (अभिभाषण के) राष्ट्रपति बहुत थक गई थीं और वे मुश्किल से बोल पा रही थीं।"

राष्ट्रपति भवन ने इस टिप्पणी को "सत्य से परे" बताया और कहा, "राष्ट्रपति किसी भी समय थकी हुई नहीं थीं। असल में, उनका मानना है कि हाशिए पर पड़े समुदायों, महिलाओं और किसानों के लिए बोलना, जैसा कि वह अपने संबोधन के दौरान कर रही थीं, कभी भी थकाऊ नहीं हो सकता। राष्ट्रपति कार्यालय का मानना है कि ऐसा हो सकता है कि इन नेताओं ने हिंदी जैसी भारतीय भाषाओं के मुहावरे और प्रवचन से खुद को परिचित नहीं किया है और इस तरह गलत धारणा बनाई है। किसी भी मामले में, ऐसी टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह से टालने योग्य हैं।"

सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणी

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को Poor Lady बताया है और कहा कि भाषण के बाद वह थक गई थीं। वहीं राहुल गांधी ने राष्ट्रपति का भाषण को बोरिंग बताया, जिसके बाद राजनीति गरमा गई है। टीएमसी नेता कल्याण बनर्जी ने भी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा, "उनका भाषण हास्यास्पद है। अगर पिछले साल के भाषण से तुलना की जाए तो इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इससे ये साबित होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक साल अंदर कुछ नहीं किया है।"

भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार (31 जनवरी, 2025) को दिल्ली के द्वारका क्षेत्र में रैली को संबोधित करते हुए संसद में सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को Poor Lady बोलने वाले बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि शाही परिवार ने राष्ट्रपति मुर्मु का अपमान किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब