न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हिंदुत्व वाले बयान पर राहुल गाँधी के समर्थन में आए शंकराचार्य

ज्योतिर मठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हिंदुत्व वाले बयान का समर्थन किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Jul 2024 7:00:57

हिंदुत्व वाले बयान पर राहुल गाँधी के समर्थन में आए शंकराचार्य

नई दिल्ली। ज्योतिर मठ के 46वें शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'हिंदुत्व वाले बयान' का समर्थन किया। ज्ञातव्य है कि पिछले सप्ताह लोकसभा में राहुल ने बेहद आक्रामक भाषण दिया जिसे लेकर भाजपा नेता उन पर हमलावर रहे। राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस के दौरान उस समय विवाद हो गया, जब राहुल गांधी ने भाजपा नेताओं पर लोगों को सांप्रदायिक आधार पर बांटने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके भाषण की निंदा की। उन्होंने कहा कि राहुल ने एक तरह से पूरे हिंदू समुदाय को हिंसक बताया है। इस तरह के आरोपों को लेकर संसद में गरमागरम बहस हुई। इसके बाद अध्यक्ष ने कई विवादास्पद बयानों को रिकॉर्ड से हटा दिया।

हिंदू समुदाय के बीच शंकराचार्य का विशेष सम्मान रहा है। अविमुक्तेश्वरानंद ने को कहा, 'हमने राहुल गांधी का पूरा भाषण ध्यान से सुना है। उन्होंने साफ तौर से इस बात पर जोर दिया कि हिंदू धर्म हिंसा को खारिज करता है।' सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें शंकराचार्य राहुल के भाषण के कुछ अंश प्रसारित करने की आलोचना करते नजर आते हैं। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी के बयान के केवल कुछ अंश शेयर करना भ्रामक और अनैतिक है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाना चाहिए।'

गौरतलब है कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी ने भी भाई पर लगे आरोपों का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि राहुल कभी भी हिंदुओं के खिलाफ नहीं बोल सकते। उनकी टिप्पणी भाजपा और उसके नेताओं को लेकर थी। वहीं, पीएम मोदी ने आरोप लगाया था कि राहुल ने सदन में हिंदुओं को हिंसा फैलाने वाला कहा है। यह काम बहुत बड़ी साजिश के तहत बहुत सोच समझ कर किया है, इसलिए हिंदुओं को भी अब इस बारे में सोच विचार करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा, 'हिंदुओं को हिंसक बताना बहुत गंभीर बात है और इसमें कोई गहरी साजिश हिंदुओं के खिलाफ नजर आ रही है। हिंदुओं को हिंसक कहा जा रहा है, अपमानित किया जा रहा है और गाली दी जा रही है। हिंदुओं को गाली देने का चलन बनाया जा रहा है, इसलिए इस बारे में हिंदुओं को भी सोचना पड़ेगा।'

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
पहली बार सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को घेरा
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ की बजट में बनी 'देऊल बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 641.6% मुनाफे के साथ सुपरहिट, जानें लाइफटाइम कलेक्शन
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर कपिल सिब्बल का केंद्र पर हमला, बोले- मोदी जी ने तब सवाल उठाए थे, अब क्यों चुप हैं?
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी