न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 76,000 का आंकड़ा, निफ्टी 23,000 के पार, लगातार बढ़त पर चल रहा बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। सेंसेक्स ने सोमवार को पहली बार 76,000 का आंकड़ा पार किया।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 27 May 2024 3:29:42

सेंसेक्स ने पहली बार छुआ 76,000 का आंकड़ा, निफ्टी 23,000 के पार, लगातार बढ़त पर चल रहा बाजार

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने नए कीर्तिमान बनाए हैं। सेंसेक्स ने सोमवार को पहली बार 76,000 का आंकड़ा पार किया। उधर, निफ्टी भी पीछे नहीं रहा और 23000 हजार का आंकड़े से पार निकल गया। ग्लोबल मार्केट में आए उछाल और लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर निवेशकों के पॉजिटिव रुख के चलते स्टॉक मार्केट लगातार ऊपर की ओर जा रहा है। निफ्टी मिडकैप भी पहली बार 53000 के पार निकल गया है।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स दोपहर तक 599.29 प्वॉइंट ऊपर जाकर 76,009.68 के आंकड़े पर पहुंच चुका था। सेंसेक्स ने पहली बार 76 हजार का माइलस्टोन छुआ है। दूसरी तरह एनएसई का निफ्टी भी 153.7 प्वॉइंट ऊपर जाकर अपने सर्वोच्च स्तर 23,110.80 प्वॉइंट पर पहुंच गया था।

इससे पूर्व आज प्रात: घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। निफ्टी पहली बार 23,038 के लेवल पर ओपन हुआ है जो इसका नया रिकॉर्ड है। इसके अलावा सेंसेक्स ने भी 75,655 के लेवल पर ओपनिंग दिखाई है जो इसका ऑलटाइम हाई है। आज अडानी ग्रुप के 10 में से 9 शेयर तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल अडानी एंटरप्राइजेज ही गिरावट के लाल निशान में है। मिडकैप इंडेक्स भी लगातार रिकॉर्ड ऊंचाई पर बरकरार है और आज भी नए आसमान पर है।

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 11 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। सेंसेक्स का टॉप गेनर एचडीएफसी बैंक 1.16 फीसदी ऊपर है। कोटक बैंक 0.99 फीसदी और इंडसइंड बैंक 0.93 फीसदी ऊपर है। अल्ट्राटेक सीमेंट 0.90 फीसदी तो भारती एयरटेल 0.76 फीसदी चढ़ा है। गिरने वाले शेयरों में विप्रो सबसे ज्यादा 1.50 फीसदी गिरा है। मारुति 1.20 फीसदी नीचे है और एनटीपीसी, एमएंडएम, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर गिरावट पर हैं।

BSE का मार्केट कैपिटलाइजेशन नए रिकॉर्ड बना रहा है और ये 419.82 लाख करोड़ रुपये तक जा चुका है। इस तरह बीएसई एमकैप 420 लाख करोड़ का आंकड़ा लगभग छू चुका है। आज बीएसई पर 3375 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिनमें से 1527 शेयर बढ़त पर हैं और 1720 शेयर गिरावट पर हैं। 128 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड हो रहा है। 173 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है जबकि 96 शेयरों पर लोअर सर्किट है। 140 शेयर 52 हफ्तों की ऊंचाई पर हैं और 33 शेयर इतने ही समय के निचले स्तर पर दिख रहे हैं।

निफ्टी के 50 शेयरों में से 24 शेयर तेजी पर हैं और 24 शेयर गिरावट पर हैं। 2 शेयरों में बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा 5.52 फीसदी की ऊंचाई डीवीज लैब्स में देखी जा रही है। हिंडाल्को 1.45 फीसदी, अडानी पोर्ट्स 1.15 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.06 फीसदी और एचडीएफसी बैंक 0.99 फीसदी की बढ़त पर कारोबार देखा जा रहा है। निफ्टी में गिरने वाले शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज 2.71 फीसदी, विप्रो 1.65 फीसदी, ओएनजीसी 1.61 फीसदी नीचे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
भारत ने रचा नया इतिहास, श्रीहरिकोटा से लॉन्च हुआ पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट; विक्रम-1 ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
'मोदी मस्ट रिजाइन' का नारा, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी पर CJP का निशाना; इस्तीफे की उठाई मांग
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में ले जाने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल सुपरिंटेंडेंट को लिखा पत्र; जांच रिपोर्ट नहीं मिलने पर जताई चिंता
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
डिहाइड्रेशन की वजह से कमजोर हुए सोनम वांगचुक, सफदरजंग अस्पताल ने जारी किया बयान
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर चला बुलडोजर, नोटिस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही, CJP प्रमुख ने नीले रंग को बताया अपना पसंदीदा
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं  महिलाओं और बच्चियों के बाल
दरभंगा में 'बाल कतरवा' गिरोह की दहशत, लूट के साथ काट रहे हैं महिलाओं और बच्चियों के बाल
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी! गौरी स्प्रैट संग रिश्ते पर उठाए सवाल, 'लव जिहाद' बताकर दी चेतावनी
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
पति की हत्या के लिए रची खौफनाक साजिश! पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर सांप से डसवाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
'गुरुग्राम तो अदरक की तरह फैल गया है...' महिला ने शहर की सड़कों पर निकाली भड़ास, वीडियो वायरल
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
डिस्प्ले टूटने की टेंशन खत्म? Samsung ने फोल्डेबल फोन के लिए पेश की नई Flex Titanium टेक्नोलॉजी
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
पैरों के तलवों के नीचे बर्फ वाली बोतल रोल करने से क्या होता है?, जानें इससे मिलने वाले 6 बड़े फायदे
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
फिर दौड़ने लगी यूनेस्को हेरिटेज कालका-शिमला टॉय ट्रेन, सिर्फ 50 रुपये में उठाएं यादगार सफर का आनंद, जानें पूरी डिटेल
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी
स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है हींग की कचौड़ी, घर पर ऐसे बनाएं; रेसिपी