न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

75,000 की दहलीज पर पहुँचा सेंसेक्स, Maruti, Mahindra & Mahindra, NTPC और JSW Steel के शेयरों में बढ़त

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच कर बंद हुए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 08 Apr 2024 5:55:35

75,000 की दहलीज पर पहुँचा सेंसेक्स, Maruti, Mahindra & Mahindra, NTPC और JSW Steel के शेयरों में बढ़त

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर नई ऊंचाइयों पर पहुंच कर बंद हुए। सोमवार को सेंसेक्स 494.28 (0.66%) अंकों की बढ़त के साथ 74,742.50 के स्तर पर जबकि निफ्टी 152.60 (0.68%) अंक चढ़कर 22,666.30 पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स अपने ऑल टाइम हाई 74,869.30 के स्तर पर पहुंचते हुए 75000 के मनोवैज्ञानिक स्तर की दहलीज पर पहुंच गया। निफ्टी भी 22,697.30 के ऑल टाइम हाई पर पहुंचा।

सोमवार को बाजार में बंपर खरीदारी के दौरान बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयरों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 1.3 लाख करोड़ रुपये बढ़कर पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया। बाजार में आए इस जोश में ब्लूचिप कंपनियों का खासा योगदान रहा और इन्होंने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, जेएसडब्ल्यू स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक और पावर ग्रिड के शेयरों में बढ़त दिखी। वहीं, नेस्ले, विप्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयरों में गिरावट रही। एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो और हांगकांग लाभ में रहे जबकि शंघाई नुकसान में रहा।

यूरोपीय बाजार सकारात्मक क्षेत्र में कारोबार करते दिखे। इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट लाभ के साथ बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल घरेलू शेयर बाजार में 1,659.27 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.43 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, "सेक्टोरियल टेलविंड और चौथी तिमाही की आय वृद्घि की उम्मीदों की वजह से बाजार में उछाल दिखा। ऑटो, रियल्टी, तेल व गैस और उपभोक्ता उत्पादों से जुड़े शेयरों में मजबूती दिखी। खर्च में नरमी और चौथी तिमाही में कमजोर वृद्धि की उम्मीदों के कारण आईटी शेयरों में सुस्ती दिखी।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
सोनम वांगचुक का इलाज फिलहाल सफदरजंग अस्पताल में ही होगा, हाईकोर्ट ने मांगी स्टेटस रिपोर्ट; पत्नी को मिलने की अनुमति
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
20 जुलाई के 'संसद चलो' मार्च को नहीं मिली अनुमति, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई; दिल्ली पुलिस ने जारी की चेतावनी
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
'जन नायकन' का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में हाउसफुल हुए शो; कहीं ₹2500 तो कहीं सिर्फ ₹54 में बिक रही टिकटें
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
श्रद्धा के साथ संपन्न हुई 'अडापा बिजे' रस्म, गुंडिचा मंदिर में विराजमान हुए महाप्रभु जगन्नाथ; नौ दिनों तक देंगे भक्तों को दर्शन
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
'अब समझ आया कि भूख हड़ताल कितनी कठिन होती है', दूसरे दिन ही बिगड़ी तबीयत; बोले अभिजीत दीपके
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां अस्पताल में भर्ती, असहनीय पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, एक्ट्रेस ने दी हेल्थ अपडेट
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
पीवी सिंधु ने रचा स्वर्णिम इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली बनीं पहली भारतीय महिला
राम मंदिर चढ़ावा विवाद:  खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: खरगे और राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, निष्पक्ष जांच कराने की उठाई मांग
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
सोनम वांगचुक की तबीयत को लेकर अस्पताल का नया अपडेट, जारी हुआ हेल्थ बुलेटिन
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट नहीं छोड़ रहा था व्यक्ति, लोगों ने जमकर लिए मजे
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
चौथे शनिवार 'वेलकम टू द जंगल' ने पकड़ी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
साई पल्लवी ने खोला राज, बताया 'रामायण' में सीता का किरदार निभाने के लिए क्या किया
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
जेब में रखा मोबाइल अचानक फटा, प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्से झुलसे; पैर की हड्डी भी टूटी
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स
मानसून में पेट की परेशानियों से रहना है दूर, तो अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये हेल्दी फूड्स